Dunki New Song: साल 2023 शाहरुख खान के लिए बहुत ही शानदार रहा है। शाहरुख खान अभी तक इस साल दो फिल्मों में ही नजर आए हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान और पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं और इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के फैंस डंकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डंकी फिल्म शाहरुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म होने जा रही है। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है।
रिलीज हुआ डंकी का पहला गाना
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और खूबसूरत अभिनेत्री तापसी पन्नू डंकी फिल्म में नजर आने वाले हैं। डंकी फिल्म का पहला गाना आज रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी के पहले गाने का नाम लुट-पुट रखा है। शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। डंकी फिल्म के पहले गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की रोमांटिक जोड़ी भी देखी गई है।
बर्थडे पर रिलीज हुआ टीजर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन 5 नवंबर को सेलिब्रेट किया है। 5 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर रही शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म डंकी का टीजर रिलीज किया था। शाहरुख खान की फिल्म डंकी को क्रिसमस के अवसर पर रिलीज किया जाएगा।
Read More-Sara Ali Khan ने एक्स बॉयफ्रेंड को किया बर्थडे विश, शेयर की रोमांटिक तस्वीर
