Friday, February 6, 2026
HomeखेलWorld Cup 2023 खेल रही इस टीम का क्रिकेट बोर्ड किया गया...

World Cup 2023 खेल रही इस टीम का क्रिकेट बोर्ड किया गया बर्खास्त, खराब प्रदर्शन को लेकर लिया गया फैसला

भारत और साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। विश्व कप 2023 के बीच इस टीम के खराब प्रदर्शन के कारण अचानक क्रिकेट बोर्ड बर्खास्त कर दिया गया है।

-

World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे विश्व कप 2023 के सिर्फ कुछ ही मैच बचे हैं। अभी तक विश्व कप 2023 में कुल 38 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसके बाद अब सेमीफाइनल की टीम में लगभग साफ हो चुकी है। भारत और साउथ अफ्रीका ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। विश्व कप 2023 के बीच इस टीम के खराब प्रदर्शन के कारण अचानक क्रिकेट बोर्ड बर्खास्त कर दिया गया है।

बर्खास्त किया गया श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम को लेकर उसके देश में ही प्रदर्शन शुरू हो गया है। भारत से मिली हार के बाद श्रीलंकाई टीम पर लगे मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार सहित पुराने आरोपी की भी चर्चा होने लगी है। जिस कारण अब श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है। श्रीलंका में क्रिकेट के सुचारू ऑपरेशन के लिए एक अंतरिम क्रिकेट कमिटी का भी गठन किया। इस कमेटी की जिम्मेदारी श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को दी गई है।

अभी तक जीते सिर्फ दो मैच

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में अभी तक कुल आठ मैच खेले हैं जिसमें से श्रीलंका टीम ने सिर्फ दो मैच में ही जीत हासिल की है। बल्कि उसे 6 मैचों में विपक्षी टीमों ने शर्मनाक तरीके से हराया है। जिस कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय विश्व कप 2023 की अंक तालिका में 4 पॉइंट और -1.160 रन रेट के साथ आठवें नंबर पर बनी हुई है। भारत के खिलाफ मैच में श्रीलंकाई टीम को 302 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसमें श्रीलंका के सभी बल्लेबाज मैच 55 रनों पर ही आउट हो गए थे।

Read More-ईडन गार्डन में ही Rohit Sharma ने बनाया था ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसे नहीं तोड़ सका कोई भी बल्लेबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts