Homeदेशट्रेन में अचानक मच गई भगदड़! आग लगने की खबर सुनते ही...

ट्रेन में अचानक मच गई भगदड़! आग लगने की खबर सुनते ही इमरजेंसी गेट से कूदने लगे यात्री, फिर सामने आई सच्चाई

पटना के पास कोसी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची भगदड़। महिला और बच्चों समेत यात्री इमरजेंसी गेट से कूदे। जांच में सामने आई पूरी सच्चाई।

-

Patna Kosi Express News: बिहार की राजधानी पटना के पास शनिवार शाम को कोसी एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब ट्रेन में आग लगने की खबर फैल गई। यह घटना रानीपुर रेलवे फाटक के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। आग लगने की बात सुनते ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने की जल्दबाजी में कई यात्री इमरजेंसी गेट से नीचे कूदने लगे। करीब 10 मिनट तक ट्रेन से यात्रियों के उतरने का सिलसिला चलता रहा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें यात्रियों की भारी भीड़ और अफरातफरी देखी जा सकती है।

आग की खबर सुनते ही महिला और बच्चों ने भी लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही यात्री बिना स्थिति की पुष्टि किए इमरजेंसी गेट की तरफ भागने लगे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों समेत कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि वास्तव में आग लगी है या फिर कोई तकनीकी समस्या हुई है। अचानक मची इस भगदड़ से रेलवे ट्रैक के आसपास भी अफरातफरी का माहौल बन गया। उधर, रानीपुर रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत मामले की जानकारी पटना साहिब स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सब-इंस्पेक्टर अवनीश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।

जांच में सामने आई सच्चाई, फिर रवाना हुई कोसी एक्सप्रेस

मौके पर पहुंचे आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने स्पष्ट किया कि ट्रेन में आग लगने की खबर पूरी तरह अफवाह थी। ट्रेन में आग लगने की कोई घटना नहीं हुई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को वापस ट्रेन में बैठाया गया। करीब 10 मिनट बाद कोसी एक्सप्रेस (18626) को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इसके बाद पटना साहिब स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन की दोबारा जांच की गई। स्टेशन मास्टर के मुताबिक, जांच में आग लगने की कोई पुष्टि नहीं हुई। राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी यात्री के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने दिखा दिया कि बिना पुष्टि किसी अफवाह पर घबराना कितना खतरनाक हो सकता है। रेलवे प्रशासन ने समय रहते स्थिति संभाल ली, लेकिन यात्रियों के लिए यह घटना एक बड़ी सीख बन गई।

Read More-दिल्ली में आधी रात को कैसे काल बनी आग? सोते रह गए लोग और चली गई 4 की जान! घर में मची चीख-पुकार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts