Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी विकेट लेने की क्षमता नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ गेंदबाजी एक्शन है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन बुमराह बिल्कुल नए अंदाज में गेंदबाजी करते दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस हैरान हैं। आमतौर पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रन-अप के दौरान दोनों हाथों में गेंद पकड़कर दौड़ते हैं, लेकिन इस बार वह दोनों हाथों को अलग-अलग करके दौड़ते नजर आए।
रन-अप में किया बदलाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नए अंदाज में सबसे बड़ा बदलाव उनके दौड़ने के तरीके में देखने को मिला। पहले वह छोटे-छोटे कदमों के साथ पंजों के सहारे रन-अप पूरा करते थे, लेकिन इस बार उनके कदमों में हल्की उछाल दिखाई दी। हालांकि गेंद रिलीज करने से ठीक पहले उनका हाथों का मूवमेंट पहले जैसा ही नजर आया। उनके इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ क्रिकेट प्रशंसक इसे उनकी गेंदबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे नई रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। कमेंट्री के दौरान भी उनके नए एक्शन की चर्चा हुई।
🔴WTF JASPRIT BUMRAH SUDDENLY CHANGE HIS RUN-UP ACTION 🤯
– Side 1: Bumrah run-up in 1st Test match.
– Side 2: Bumrah run-up in 2nd Test match.
Hey @grok why Jasprit Bumrah suddenly change his run-up? https://t.co/CD5VxvZONH
— Sam (@cricsam02) November 27, 2026
19 ओवर गेंदबाजी के बाद भी नहीं मिला विकेट
नए एक्शन के बावजूद क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने 19 ओवर गेंदबाजी की और 37 रन खर्च किए। इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में उनका विकेटों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वह लगातार 36.4 ओवर से कोई विकेट नहीं ले पाए हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे लंबा विकेटरहित गेंदबाजी स्पेल बन गया है। इससे पहले 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने लगातार 36 ओवर तक विकेट हासिल नहीं किया था।
क्या फॉर्म में गिरावट से परेशान हैं बुमराह?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नए एक्शन को देखकर एक सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या वह अपनी गेंदबाजी में सुधार के लिए यह बदलाव कर रहे हैं? हालांकि, अभी तक उन्होंने इस बदलाव की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। कुछ प्रशंसक उनकी गति और विकेट लेने की क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि उनके समर्थकों का मानना है कि एक-दो मैच के प्रदर्शन से उनकी काबिलियत का आकलन नहीं किया जा सकता। अब देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपने नए अंदाज से आने वाले मुकाबलों में कितने प्रभावी साबित होते हैं।

