Thursday, February 5, 2026
Homeराजनीतिमेनका गांधी ने उठाई एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग, Bigg Boss...

मेनका गांधी ने उठाई एल्विश यादव की गिरफ्तारी की मांग, Bigg Boss OTT विनर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

एल्विश यादव को लेकर मोनिका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है मेनका गांधी ने एल्विश यादव के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मेनका गांधी के अलावा स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

-

Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है जिसके बाद अब राजनीतिक पार्टियों भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। एल्विश यादव पर क्लब और पार्टियों में जिंदा सांपो का जहर सप्लाई करने के समेत कई सारे गंभीर आरोप लगे हैं। अब इसी बीच एल्विश यादव को लेकर मोनिका गांधी का बड़ा बयान सामने आया है मेनका गांधी ने एल्विश यादव के तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मेनका गांधी के अलावा स्वाति मालीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मेनका गांधी ने उठाई गिरफ्तारी की मांग

बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। मेनका गांधी ने कहा कि,’एल्विश यादव और इस किस्म के जो लोग हैं पुलिस को उन्हें तुरंत ही गिरफ्तार करना चाहिए। एल्विश कई दिनों से सांप पहन कर नाच रहा है और उससे बढ़कर भी हमने सुना है कि वह रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करता है जिसमें वह अजगर और कोबरा बेचकर उसका जहर निकाल कर बेचता है। जो लोग सांपों को मारते हैं उन्हें 7 साल की सजा है और किसी को इस तरह की इनफार्मेशन है तो हमें बताएं हम और भी लोगों को ऐसे पकड़वायेंगे…।’

स्वाति मालीवाल ने दिया बड़ा बयान

वही इस मामले पर अब स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। एल्विश यादव को लेकर स्वाति मालीवाल ने कहा,’ एल्विश यादव रेव पार्टी करवाता है। जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के कम

मंच से प्रमोट करते हैं एक तरफ साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां मिलेगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं।’

Read More-केशव प्रसाद मौर्य पर रामगोपाल यादव ने साधा निशाना, डिप्टी CM को बताया बुद्धिहीन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts