Homeउत्तर प्रदेशबॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए घर से उड़ाए 90 लाख...

बॉयफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए घर से उड़ाए 90 लाख के गहने, CCTV ने खोला ऐसा राज कि परिवार के उड़े होश!

बांदा में नाबालिग लड़की पर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही परिवार के घरों से लाखों के गहने चोरी करने का आरोप है।

-

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय लड़की पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर परिवार के घरों से लाखों रुपये के गहने चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि लड़की कई महीनों से धीरे-धीरे घरों की तिजोरियों से जेवर निकालकर युवक को देती थी। परिवार को लगातार गहने गायब होने का पता तो चल रहा था, लेकिन किसी को घर के सदस्य पर शक नहीं हुआ। मामला अतर्रा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से सामने आई लड़की की भूमिका

पुलिस ने चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसी दौरान एक फुटेज में लड़की हाथ में सामान लेकर घर से बाहर जाती दिखाई दी। जांच और पूछताछ में कथित तौर पर उसके बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर चोरी करने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, परिवार की सदस्य होने के कारण लड़की को घरों की चाबियों और तिजोरियों की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वह बिना ताला तोड़े गहने निकाल लेती थी। चोरी किए गए जेवर वह अपने प्रेमी को सौंप देती थी।

- Advertisement -

गहने बेचकर खरीदता था महंगी बाइक और मोबाइल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक चोरी के गहनों को बेचकर महंगे मोबाइल, कपड़े और बाइक खरीदता था। बुलेट और पल्सर जैसी मोटरसाइकिलों के जरिए वह अपना रुतबा दिखाता था। बताया गया है कि लड़की अब तक करीब 85 से 90 लाख रुपये के गहने युवक को दे चुकी थी। बांदा के एएसपी शिवराज के अनुसार, पुलिस ने चित्रकूट जिले के रसिन निवासी सतेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 27 सोने के और आठ चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। बरामद सोने का वजन 534 ग्राम और चांदी का वजन करीब 800 ग्राम बताया गया है।

80 लाख से ज्यादा के जेवर बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने बरामद गहनों की कीमत 80 लाख रुपये से अधिक आंकी है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से बुलेट और पल्सर बाइक के साथ नकदी भी मिली है। एएसपी के मुताबिक, युवक और नाबालिग लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे और साथ पढ़ते थे। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने परिवार को हैरान कर दिया है। जिस घर में लगातार गहने गायब हो रहे थे, वहां किसी को अंदाजा नहीं था कि चोरी के पीछे घर की ही सदस्य की भूमिका हो सकती है।

Read more-महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, विधायक की बढ़ी मुश्किलें! महिला आयोग ने DGP से मांगा जवाब

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts