HomeवायरलVideo: डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठा था मरीज, तभी हाथ में...

Video: डॉक्टर को दिखाने के लिए बैठा था मरीज, तभी हाथ में फट गया मोबाइल! पास में नवजात को लेकर बैठी थी महिला

ग्वालियर के दृष्टि आई केयर क्लिनिक में मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फटने से आग लग गई। पास में नवजात को लेकर बैठी महिला बाल-बाल बची। घटना का वीडियो वायरल।

-

Gwalior Mobile Blast: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार दोपहर एक आई केयर क्लिनिक में उस समय अचानक हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक मरीज के हाथ में रखा मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में उसमें आग लग गई। घटना इतनी अचानक हुई कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। Mobile में आग लगते ही वेटिंग एरिया में बैठे मरीज और अन्य लोग घबरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अचानक Mobile से निकलने लगा धुआं

जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्वालियर के दृष्टि क्लिनिक (आई केयर क्लिनिक) की है। रविवार दोपहर एक व्यक्ति क्लिनिक के वेटिंग एरिया में सोफे पर बैठा डॉक्टर से जांच कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा। शुरुआत में आसपास बैठे लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही सेकंड में Mobile की स्थिति बिगड़ने लगी। देखते ही देखते फोन में धमाके के साथ आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से क्लिनिक के अंदर मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया।

- Advertisement -

पास में नवजात को लेकर बैठी थी महिला

इस घटना को ज्यादा गंभीर इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि जिस जगह Mobile में आग लगी, उसके पास ही एक महिला अपने नवजात बच्चे को लेकर बैठी हुई थी। मोबाइल फटने और आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई खुद को सुरक्षित करने की कोशिश करने लगा। मोबाइल में आग लगते ही संबंधित मरीज ने समझदारी दिखाते हुए उसे तुरंत फर्श पर फेंक दिया। इससे आग की चपेट में आने का खतरा कुछ हद तक टल गया। राहत की बात यह रही कि महिला और उसका नवजात बच्चा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इसके अलावा मोबाइल रखने वाले व्यक्ति समेत किसी अन्य को भी चोट नहीं आई।

वायरल वीडियो में कैद हुई पूरी घटना

क्लिनिक में लगे कैमरे में Mobile फटने की यह घटना रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में सबकुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन अचानक मोबाइल से धुआं निकलता है और फिर उसमें आग लग जाती है। घटना के बाद लोग मोबाइल फोन की बैटरी और सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक मोबाइल फटने की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फोन की बैटरी में खराबी थी या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण था। इस घटना के बाद एक बार फिर मोबाइल इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है। खासकर मोबाइल के असामान्य रूप से गर्म होने, बैटरी फूलने या धुआं निकलने जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Read More-आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर Akhilesh Yadav ने तोड़ी चुप्पी, BJP सरकार को लेकर क्या कहा?

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts