Homeराजनीतिरिटायरमेंट के 3 महीने बाद चुनावी मैदान में उतरे पूर्व IAS! कहां...

रिटायरमेंट के 3 महीने बाद चुनावी मैदान में उतरे पूर्व IAS! कहां से BJP टिकट का किया ऐलान? CM योगी से मुलाकात

पूर्व IAS Dinesh Chandra Singh ने रिटायरमेंट के तीन महीने बाद धामपुर विधानसभा सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। CM योगी से मुलाकात के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा।

-

Dinesh Chandra Singh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक पूर्व आईएएस अधिकारी की एंट्री ने बिजनौर जिले में सियासी हलचल बढ़ा दी है। जौनपुर के जिलाधिकारी पद से करीब तीन महीने पहले रिटायर हुए डॉ. दिनेश चंद्र सिंह (Dinesh Chandra Singh) ने अब चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह बिजनौर की धामपुरविधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। खास बात यह है कि हाल ही में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद उनकी राजनीतिक दावेदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

धामपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

31 अक्टूबर 2026 को बिजनौर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व IAS डॉ. दिनेश चंद्र सिंह (Dinesh Chandra Singh) ने अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह धामपुर क्षेत्र के पुरैनी गांव के मूल निवासी हैं और अब अपने इलाके के लोगों के बीच रहकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होने की बात कहते हुए पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। हालांकि, अभी बीजेपी नेतृत्व की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

- Advertisement -

गिलहरी का उदाहरण देकर कही बड़ी बात

पूर्व IAS अधिकारी ने धामपुर और बिजनौर की राजनीति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने कई बाहरी नेताओं को चुनाव जिताकर बड़े पदों तक पहुंचाया, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए अपेक्षित काम नहीं किया। डॉ. सिंह ने रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी अपने क्षेत्र के विकास में छोटा सा योगदान देना चाहते हैं। उनका कहना है कि स्थानीय होने के नाते वह जनता की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।

कई जिलों में DM रह चुके हैं डॉ. दिनेश चंद्र

पूर्व IAS डॉ. दिनेश चंद्र सिंह (Dinesh Chandra Singh) जौनपुर, सहारनपुर, बहराइच और कानपुर देहात जैसे जिलों में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सहारनपुर में डीएम रहते हुए उन्होंने 15 दिनों में 2.54 लाख आयुष्मान कार्ड बनवाने का दावा किया है। इस काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। वह देशभर में चुनाव प्रशिक्षण से जुड़े अपने प्रशासनिक अनुभव के लिए भी जाने जाते हैं। उनका कहना है कि इस अनुभव का इस्तेमाल वह धामपुर में शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने में करना चाहते हैं।

CM योगी से मुलाकात के बाद BJP टिकट पर टिकी निगाहें

पूर्व IAS डॉ. दिनेश चंद्र सिंह (Dinesh Chandra Singh) ने बताया कि वह राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए भी आवेदन कर चुके थे। इस चयन प्रक्रिया में 5,585 आवेदकों में से अंतिम 16 उम्मीदवारों में उनका नाम शामिल हुआ था, लेकिन पद किसी अन्य उम्मीदवार को मिला। अब उनकी नजर धामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनकी दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं जरूर तेज हुई हैं, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को ही लेना है। अब देखना होगा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में इस पूर्व नौकरशाह को मौका देती है या किसी दूसरे चेहरे पर भरोसा जताती है।

Read More-जेल से बाहर आते ही फिर बढ़ीं आजम खान की मुश्किलें! ED की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, अब कहां रहेंगे सपा नेता?

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts