Homeखेल7 साल का दबदबा खत्म! भारत को न्यूजीलैंड में मिली शर्मनाक, टूट...

7 साल का दबदबा खत्म! भारत को न्यूजीलैंड में मिली शर्मनाक, टूट गया ये रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया। ग्लेन फिलिप्स ने 107 रन बनाए और जैकब डफी ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया को बड़ा झटका दिया।

-

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 87 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड ने अपने घर में भारत के खिलाफ सात साल बाद टी20 इंटरनेशनल में जीत दर्ज की। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाज भी पूरी तरह नाकाम रहे। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स और जैकब डफी इस मुकाबले में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बने।

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन उनका यह फैसला टीम के लिए भारी पड़ गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। ग्लेन फिलिप्स ने महज 49 गेंदों में 107 रन ठोक दिए। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की जमकर बरसात हुई। दूसरी तरफ माइकल ब्रेसवेल ने भी भारतीय गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी। उन्होंने केवल 25 गेंदों में 65 रन बना डाले। दोनों बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

- Advertisement -

जैकब डफी के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने टेके घुटने

260 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि ईशान किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। दोनों को जैकब डफी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर से उम्मीदें थीं, लेकिन वे भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। अभिषेक ने 15 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस के बल्ले से 11 गेंदों में 22 रन निकले। शुरुआती ओवरों में ही लगातार विकेट गिरने से भारतीय टीम मुकाबले में काफी पीछे हो गई। डफी ने अपने चार ओवर में केवल 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

अक्षर और नितीश भी नहीं संभाल सके पारी

शुरुआती झटकों के बाद भारतीय टीम को संभालने की जिम्मेदारी मध्यक्रम पर थी, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। अक्षर पटेल 9 गेंदों में केवल 7 रन बनाकर लौट गए। नितीश कुमार रेड्डी ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि नमन धीर ने 13 गेंदों पर 28 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, इन छोटी पारियों से लक्ष्य के करीब पहुंचना मुश्किल था। तिलक वर्मा एक छोर पर टिके रहे और उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। प्रिंस यादव ने भी 17 गेंदों में 18 रन जोड़े, लेकिन तब तक मुकाबला भारत के हाथ से निकल चुका था।

 न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मुकाबला

भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 172 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने मुकाबला 87 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सात साल से चले आ रहे जीत के इंतजार को खत्म किया। वहीं ऑकलैंड में भी भारत को पहली बार टी20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों भारतीय टीम पर भारी पड़ीं। फिलिप्स की शतकीय पारी और डफी के चार विकेट ने मेजबान टीम की जीत तय कर दी।

Read More-UP में तीसरी बार BJP सरकार बनी तो लागू होगा UCC! अमित शाह के ऐलान से गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts