India vs Pakistan: ICC ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है और दोनों टीमों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा। भारत का अभियान 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से शुरू होगा। इसके बाद क्रिकेट फैंस को 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) की हाई-वोल्टेज टक्कर देखने को मिलेगी।
दूसरी बार आमना-सामना कैसे संभव है?
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पिछले टूर्नामेंटों से अलग है। ग्रुप ए और ग्रुप बी में छह-छह टीमें होंगी। हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर-7 में पहुंचेगी। इस चरण में सात टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों अगर सुपर-7 में जगह बनाते हैं तो इस चरण में India vs Pakistan की एक और भिड़ंत होगी। सुपर-7 के मुकाबले 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेले जाएंगे।
𝗧𝗵𝗲 𝘄𝗮𝗶𝘁 𝗶𝘀 𝗼𝘃𝗲𝗿! ⌛
Here’s a look at #TeamIndia‘s group stage fixtures for the ICC Men’s Cricket World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ 🇮🇳 🗓️#CWC27 pic.twitter.com/0iUNMRfymW
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
सेमीफाइनल या फाइनल में भी बन सकता है मुकाबला
भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच तीसरा मुकाबला भी संभव है, लेकिन इसके लिए दोनों टीमों को टूर्नामेंट के अगले चरण तक पहुंचना होगा। सुपर-7 में प्रदर्शन के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। वहां शीर्ष टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से और दूसरे स्थान की टीम का मुकाबला तीसरे स्थान वाली टीम से होगा। ऐसे में अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में अलग-अलग मुकाबलों में पहुंचते हैं और अपने-अपने मैच जीतते हैं, तो दोनों फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं। वहीं सुपर-7 की स्थिति के अनुसार दोनों की सेमीफाइनल में भी भिड़ंत संभव है।
भारत का पूरा ग्रुप स्टेज शेड्यूल
भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए के साथ रखा गया है। टीम इंडिया 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को क्वालीफायर ए और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में पिछली आठ भिड़ंतों में भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। हालांकि 2027 में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की संख्या सिर्फ ग्रुप स्टेज तक सीमित नहीं रहेगी—नए फॉर्मेट के कारण आगे भी टक्कर की संभावनाएं बनी रहेंगी।
Read More-12 साल बाद रिंग में फिर गूंजा भारत का डंका, मैरी कॉम के बाद लवलीना ने रचा नया इतिहास! जीता गोल्ड
