मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सोशल मीडिया जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। मोरवा थाना क्षेत्र के भूसा मोड़ निवासी 30 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने शनिवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे। उनकी मौत की खबर से परिवार, परिचितों और फॉलोअर्स के बीच शोक का माहौल है।
सोशल मीडिया से बनाई थी अपनी अलग पहचान
निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) ने छोटे शहर से निकलकर डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख लोग उन्हें फॉलो करते थे। उनके वीडियो को बड़ी संख्या में व्यूज मिलते थे। साल 2024 में उन्होंने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब भी जीता था। मॉडलिंग और सोशल मीडिया के साथ वह आगे अभिनय की दुनिया में भी करियर बनाना चाहती थीं। उनकी सफलता को सिंगरौली के लोगों ने भी गर्व से देखा था।
पुलिस जांच में जुटी, वजह अभी साफ नहीं
जानकारी के मुताबिक घटना से पहले निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थीं। इसके कुछ समय बाद वह फंदे से लटकी मिलीं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की बातचीत, कॉल रिकॉर्ड और दूसरी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले आत्महत्या की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा।
लाखों फॉलोअर्स ने दी श्रद्धांजलि
निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) की मौत की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही उनके फॉलोअर्स ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कभी उनके वीडियो और तस्वीरों पर हजारों लोग प्रतिक्रिया देते थे, वहां अब दुख और संवेदना के संदेश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस परिवार और करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।
Read More-उज्जैन में शाही मस्जिद के पास अचानक बिगड़े हालात, पथराव के बाद आंसू गैस; जानें क्यों मचा बवाल
