Leo: साउथ के फेमस अभिनेता थलापति विजय इस समय अपनी फिल्म लियो को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। थलापति विजय की फिल्म लियो को कल बृहस्पतिवार के दिन रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दे कि थलापति विजय की फिल्म लियो ने अपने ओपनिंग डे पर ही कमाल कर दिया है। लियो फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान को धूल चटा दी है।
लियो ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का क्रेज 19 अक्टूबर को फैंस के बीच देखने को मिला है। क्योंकि जैसे ही थलापति विजय की फिल्म लियो रिलीज की गई है तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। लियो फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में लोग सिनेमा घरों में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार थलापति विजय की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई में लगभग 130- 140 करोड़ का कलेक्शन वर्ल्डवाइड पर किया है।
View this post on Instagram
लियो ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन में थलापति विजय की लियो ने शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। क्योंकि थलापति विजय की फिल्म लियो ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का कलेक्शन किया है। तो वही शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ओपनिंग डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। लियो फिल्म में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का एक्शन अवतार देखने को मिला है।
Read More-मिल गया Urvashi Rautela के फोन का चोर, एक्ट्रेस से मांगी बदले में ये फिरौती!
