Homeदेशजमुई कांड के मुख्य आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस, कहां छिपा था...

जमुई कांड के मुख्य आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस, कहां छिपा था नंदन यादव? मुठभेड़ में लगी गोली

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव तक पुलिस कैसे पहुंची? एसपी ने बताया कि बहियार में छिपे आरोपी पर कार्रवाई के दौरान नंदन घायल हुआ।

-

जमुई में 19 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना की जांच में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, जांच कर रही एसआईटी को सूचना मिली थी कि मामले के दो मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव प्रतापपुर गांव के बाहर बहियार इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान उसकी तरफ से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। इस कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। मौके से एक हथियार बरामद होने की भी बात पुलिस ने कही है।

नंदन और हरेराम पर अवैध बालू-शराब के कारोबार का भी आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ने बताया कि नंदन यादव और हरेराम यादव दोनों प्रतापपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे और अवैध तरीके से बालू तथा शराब के कारोबार से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। दोनों आरोपी बालिग हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया था मामला

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे मड़वा पहाड़ के पास एक युवक और नाबालिग लड़की के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर छेड़खानी और बदसलूकी की थी। दोनों वहां घूमने गए थे। घटना का वीडियो अगले दिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तेजी से सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। शुरुआत में परिवार की ओर से शिकायत करने में हिचकिचाहट की बात सामने आई, लेकिन बाद में मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Read more-वृंदावन में साधु को महिलाओं ने गेस्ट हाउस बुलाया, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts