Homeदेशदिल्ली में आशा वर्कर्स को बड़ा तोहफा, रेखा गुप्ता सरकार ने दोगुना...

दिल्ली में आशा वर्कर्स को बड़ा तोहफा, रेखा गुप्ता सरकार ने दोगुना किया मासिक इंसेंटिव; अब मिलेंगे इतने रुपये

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आशा वर्कर्स का मासिक इंसेंटिव दोगुना कर 6,000 रुपये किया। सरकार ने हॉस्टल और आधुनिक शौचालयों की योजनाओं को भी मंजूरी दी।

-

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने मंगलवार, 15 सितंबर को आशा कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा फैसला लिया। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार अब दिल्ली में काम करने वाली आशा वर्कर्स को हर महीने 3,000 रुपये की जगह 6,000 रुपये इंसेंटिव मिलेगा। सरकार ने मौजूदा राशि में सीधे 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से राजधानी की करीब 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाती हैं ASHA वर्कर्स

आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी कड़ी मानी जाती हैं। वे गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में सहयोग करती हैं। इसके अलावा टीकाकरण अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी और जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इंसेंटिव बढ़ने से इन कार्यकर्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी और सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -

छात्रों के लिए 10 हजार बेड वाले हॉस्टल की योजना

दिल्ली सरकार ने बाहरी छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। राजधानी में 10,000 बेड की क्षमता वाले आधुनिक हॉस्टल तैयार किए जा रहे हैं। इन हॉस्टलों का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और सुविधाजनक रहने की जगह उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों को महंगे और मनमाने किराए से राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार, इस परियोजना पर काम पहले ही शुरू किया जा चुका है।

500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय भी बनेंगे

सरकार ने दिल्ली में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 500 आधुनिक शौचालय ब्लॉक बनाने का फैसला भी लिया है। पहले चरण की इस परियोजना के लिए व्यय वित्त समिति ने 266.26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इन शौचालयों का निर्माण पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। प्रस्तावित ब्लॉक्स में सोलर पैनल, CCTV कैमरे और मैकेनिकल वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही आसपास बागवानी और फर्नीचर का काम भी किया जाएगा, ताकि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिल सके।

Read More-यूपी-उत्तराखंड समेत छह राज्यों के बीच किस बात पर हुआ समझौता? अमित शाह के सामने किए हस्ताक्षर

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts