बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर रविवार को बड़ा बयान दिया। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने साफ कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी तबीयत खराब होने की बातें केवल अफवाह हैं। मायावती (Mayawati) ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आकाश अभी भी अपने ससुर सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं। मायावती के इस बयान के बाद दोनों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
आकाश के फोन को लेकर मायावती ने क्या कहा?
मायावती (Mayawati) ने दावा किया कि उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी आलोक कुमार के पास आकाश आनंद (Akash Anand) का फोन आया था। उनके मुताबिक, आकाश ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली थी और यह भी कहा था कि यह बात किसी को न बताई जाए कि उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर पूछताछ की है। मायावती ने कहा कि इसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आने लगीं। उन्होंने मीडिया और आम लोगों से अपील की कि उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें। मायावती (Mayawati) ने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और पार्टी से जुड़े काम लगातार कर रही हैं।
‘सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं आकाश आनंद’
आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर मायावती (Mayawati) ने कहा कि उन्हें लगता है कि भतीजे की नीयत संभवत: गलत नहीं है, लेकिन वह अभी भी अपने ससुर सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि आकाश को हाल ही में BSP से बाहर किया गया है। इसके बाद मायावती (Mayawati) और आकाश के बीच मतभेद को लेकर लगातार राजनीतिक चर्चा हो रही है। मायावती (Mayawati) ने कहा कि पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार की जिम्मेदारी तय की गई है।
BRICS से पंचायत सहायकों तक, इन मुद्दों पर भी बोलीं मायावती
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती (Mayawati) ने BRICS सम्मेलन और लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे पंचायत सहायकों के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने पंचायत सहायकों की मांगों पर सरकार से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और मानदेय बढ़ाने की अपील की। वहीं BRICS सम्मेलन को उन्होंने उम्मीद जगाने वाला कदम बताया। मायावती (Mayawati) ने कहा कि सम्मेलन में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनना सकारात्मक है। उन्होंने फलस्तीन और पहलगाम से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा को भी महत्वपूर्ण बताया और भारत-चीन के बीच सीमा विवाद खत्म होने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि BRICS के स्तर पर आर्थिक सहयोग और संभावित साझा करेंसी जैसी दिशा में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण हो सकता है।
Read More-BRICS के बीच राहुल-प्रियंका से मिले इस देश के PM, ब्रेकफास्ट मीटिंग में क्या हुई बात?
