Homeबिजनेससरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग पर अचानक बदला नियम, जानें क्या हुआ...

सरकार ने गैस सिलेंडर बुकिंग पर अचानक बदला नियम, जानें क्या हुआ बदलाव

LPG Booking Rule में बड़ा बदलाव हुआ है। अब गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना होगा। जानें 7 सितंबर से लागू नए नियम की पूरी जानकारी।

-

LPG Booking Rule: एलपीजी सिलेंडर की अगली बुकिंग को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है। नई व्यवस्था 7 सितंबर से लागू होने की बात कही गई है। इसका फायदा शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को मिलेगा। खासकर उन परिवारों को राहत मिलेगी, जहां खाना बनाने के लिए गैस की खपत ज्यादा होती है और एक सिलेंडर लंबे समय तक नहीं चल पाता।

सरकार ने तेल कंपनियों को दिए निर्देश

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन मंत्री सुरेश गोपी ने इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को नई व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के मुताबिक, इससे उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर लेने के लिए पहले की तरह लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यानी पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद पात्र उपभोक्ता अगली बुकिंग कर सकेंगे।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बदला था नियम

दरअसल, इससे पहले देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर दबाव की स्थिति बनी थी। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और होर्मुज ब्लॉक से जुड़ी परिस्थितियों के बीच तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा था। इसी वजह से सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के बीच अंतर बढ़ाया गया था। उस समय शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतर रखने की व्यवस्था की गई थी। बाद में उपभोक्ताओं की जरूरत और मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने अब दोनों क्षेत्रों के लिए 25 दिन का अंतर तय करने का फैसला किया है।

ज्यादा गैस इस्तेमाल करने वाले परिवारों को राहत

45 दिन वाली व्यवस्था के कारण कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बड़े परिवारों या ऐसे घरों में जहां रोजाना खाना बनाने के लिए अधिक गैस की जरूरत होती है, वहां सिलेंडर खत्म होने के बाद अगली बुकिंग का इंतजार मुश्किल हो रहा था। अब 25 दिन में दोबारा बुकिंग की अनुमति मिलने से ऐसे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बुकिंग और डिलीवरी की वास्तविक प्रक्रिया संबंधित गैस वितरण कंपनी के नियमों और उपलब्धता पर निर्भर करेगी। सरकार के इस फैसले से एलपीजी उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Read More-मस्जिद के नीचे मिले कुएं पर साध्वी प्राची का बयान, बोलीं- ‘खुदाई होगी तो…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts