HomeEntertainment‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की बल्ले-बल्ले, उत्तराखंड में हुआ ऐसा ऐलान

‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की बल्ले-बल्ले, उत्तराखंड में हुआ ऐसा ऐलान

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म Hanuman Ansh को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। CM पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म देखने के बाद इसका ऐलान किया।

-

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘ Hanuman Ansh’ को लेकर मेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। धामी ने शुक्रवार को देहरादून के एक सिनेमाघर में पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और विधायक प्रदीप बत्रा समेत कई नेताओं के साथ फिल्म देखी। Hanuman Ansh फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी कहानी और विषय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

बाबा नीम करौली की भक्ति और सेवा को दिखाती है फिल्म

Hanuman Ansh फिल्म देखने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने कहा कि ‘ Hanuman Ansh’ के जरिए दर्शकों को बाबा नीम करौली महाराज की तपस्या, त्याग, सेवा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी गहरी आस्था को समझने का मौका मिलता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाबा का जीवन मानव सेवा, साधना और समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक विषय पर फिल्म बनाने के लिए बधाई दी। धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड स्थित कैंची धाम अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।

शुरुआत धीमी थी, फिर दर्शकों ने संभाली फिल्म की कमान

‘ Hanuman Ansh’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। पहले दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में दर्शकों की प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी का फायदा फिल्म को मिला। धीरे-धीरे सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ ली। फिल्म की चर्चा सिर्फ आम दर्शकों के बीच नहीं, बल्कि कई चर्चित हस्तियों के बीच भी हुई है। कंगना रनौत, वीरेंद्र सहवाग और मधुर भंडारकर जैसे नाम फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।

100 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Hanuman Ansh फिल्म की बढ़ती कमाई ने इसे इस साल की सरप्राइज हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ अब तक करीब 97.77 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर चुकी है, जबकि इसका नेट कलेक्शन करीब 82.88 करोड़ रुपये बताया गया है। अब उत्तराखंड में टैक्स फ्री किए जाने के फैसले से फिल्म को राज्य में दर्शकों का अतिरिक्त फायदा मिलने की उम्मीद है। मेकर्स के लिए यह फैसला ऐसे समय आया है, जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

Read More-बैठक में अचानक क्यों फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा? अधिकारियों को लगाई फटकार; बोलीं- अब सिर्फ…

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts