Homeराजनीति2027 से पहले CM योगी का बड़ा अलर्ट, बोले- ‘जो सो रहे...

2027 से पहले CM योगी का बड़ा अलर्ट, बोले- ‘जो सो रहे हैं जाग जाएं’, BJP ने बना लिया चुनावी प्लान!

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ की कार्यशाला में CM योगी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का संदेश दिया, जबकि स्मृति ईरानी ने डिजिटल रणनीति बताई।

-

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को सक्रिय करने की तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ में हुई पार्टी की कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच रहने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अभी तक चुनाव को लेकर सक्रिय नहीं हुए हैं, उन्हें अब जाग जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां तभी लोगों तक पहुंचेंगी, जब संगठन के कार्यकर्ता उन्हें जमीन पर जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने विपक्ष की ओर से युवाओं, शिक्षा, रोजगार और दूसरे मुद्दों पर बनाए जा रहे नैरेटिव का भी उल्लेख किया।

सरकार के काम जनता तक पहुंचाने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिर्फ सरकार के काम के भरोसे चुनाव नहीं जीता जा सकता। संगठन को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी होगी। उन्होंने 2017 से पहले और अब की शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव का उदाहरण दिया। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में हुए सुधार, कायाकल्प अभियान और दूसरी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन्हें जनता के बीच ले जाने को कहा। योगी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं के साथ RRTS का भी उल्लेख किया।

स्मृति ईरानी ने बताया BJP का डिजिटल प्लान

कार्यशाला में बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्रचार को लेकर संगठन को अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के डिजिटल नैरेटिव का मुकाबला केवल राजनीतिक बयानबाजी से नहीं किया जा सकता। इसके लिए सरकार की योजनाओं से फायदा उठाने वाले लोगों की वास्तविक कहानियां सामने लानी होंगी। बीजेपी की योजना उत्तर प्रदेश के 27 हजार से अधिक शक्ति केंद्रों से कम से कम 10-10 ऐसी कहानियां जुटाने की है। इनमें पीएम आवास, ODOP, मुद्रा योजना और ऑपरेशन कायाकल्प से जुड़े लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा।

एक मिनट के वीडियो से सीधे जनता तक पहुंचेगी BJP

पार्टी इन लाभार्थियों की करीब एक मिनट की वीडियो स्टोरी तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की तैयारी में है। मकसद यह बताना है कि सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों को किस तरह मिला। स्मृति ईरानी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनने की बात कही। साथ ही केंद्र सरकार के 13 अभियानों को भी प्रभावी तरीके से चलाने का निर्देश दिया गया। ऐसे में साफ है कि 2027 के चुनाव से काफी पहले बीजेपी ने जमीन से लेकर सोशल मीडिया तक अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Read More-Nepal Floods: एक घर से निकले 23 शवों ने दहलाया नेपाल, 4 हजार से ज्यादा लोग लापता; हर तरफ तबाही

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts