HomeEntertainment‘वेस्ट यूपी से हूं, उखाड़ लो जो उखाड़ना है’... हत्या से पहले...

‘वेस्ट यूपी से हूं, उखाड़ लो जो उखाड़ना है’… हत्या से पहले अंकित बालियान ने किसे दी थी खुली चुनौती?

शामली के अंकित बालियान हत्याकांड के बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकित किसी व्यक्ति को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो की तारीख, लोकेशन और संदर्भ की जांच कर रही है।

-

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में चर्चित सिंगर अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की हत्या के बाद अब उनका एक और पुराना वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद इसने मामले की जांच को लेकर कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में अंकित बालियान (Ankit Baliyan) गुस्से में किसी व्यक्ति को जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में वह 36 बिरादरी के लोगों को हाथ जोड़कर राम-राम कहते हैं और इसके बाद कुछ लोगों पर उनका नाम लेने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हैं। अंकित बालियान (Ankit Baliyan) कहते नजर आते हैं कि लंबे समय तक चुप रहने का मतलब यह नहीं कि उन्होंने कोई गलती की है। इसके बाद उनका अंदाज और ज्यादा आक्रामक हो जाता है और वह सामने आकर बात करने की चुनौती देते दिखाई देते हैं।

‘वेस्ट यूपी से हूं और सोनीपत में रहता हूं’… वीडियो में खुली चुनौती

वायरल वीडियो में अंकित बालियान (Ankit Baliyan) खुद को वेस्ट यूपी का रहने वाला बताते हैं और कहते हैं कि वह सोनीपत में रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर बहस करने के बजाय सामने आकर बात करने की बात कहते हुए किसी व्यक्ति को चुनौती देते नजर आते हैं। इसी दौरान उनके मुंह से ‘उखाड़ लो जो उखाड़ना है’ जैसे शब्द सुनाई देते हैं। वीडियो में अंकित बालियान (Ankit Baliyan) अपने संघर्ष का भी जिक्र करते हैं। वह दावा करते हैं कि उन्होंने अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की और इसके लिए निजी जिंदगी में भी कई मुश्किलें झेलीं। वीडियो के अंत में वह अपना नाम लेने से पहले सावधान रहने की चेतावनी देते हैं। हालांकि, वीडियो में वह किस व्यक्ति या विवाद की बात कर रहे थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल- वीडियो का हत्या से कोई कनेक्शन है?

अंकित बालियान (Ankit Baliyan) की हत्या के बाद सामने आए इस वीडियो को पुलिस जांच के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, इसे कहां बनाया गया और इसमें अंकित बालियान (Ankit Baliyan) किस व्यक्ति को लेकर बात कर रहे थे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में कही गई बातों का बुधवार शाम हुई हत्या से कोई संबंध है या नहीं। गौरतलब है कि अंकित की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी। अब पुलिस हत्या के पीछे की वजह और पुराने विवादों समेत अलग-अलग एंगल पर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल वायरल वीडियो को हत्या की वजह मानना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि यह वीडियो महज पुराना विवाद था या फिर हत्याकांड से जुड़ी कोई अहम कड़ी सामने आती है।

Read More-कानपुर में गंगा बैराज के पास टूटा ट्रेनिंग विमान, हादसे में दो पायलटों की मौत; आखिर कैसे हुआ क्रैश?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts