Homeदेशराज्यसभा सांसद के बेटे ने कार से मचाया कहर, 26 साल की...

राज्यसभा सांसद के बेटे ने कार से मचाया कहर, 26 साल की महिला को कुचला

हैदराबाद के माधापुर में तेज रफ्तार Aston Martin की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मामले में राज्यसभा सांसद के 21 वर्षीय बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

-

हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 साल की युवती की मौत का मामला सामने आया है। हादसा 16 अगस्त को इनऑर्बिट मॉल के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान भारती मुखी के रूप में हुई है। वह मॉल के एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी। बताया गया है कि सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार Aston Martin कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि भारती के सिर में गहरी चोट लगी और काफी खून बह गया।

लंच के बाद काम पर लौट रही थी भारती

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, भारती अपनी सहकर्मी पूजा अशोक अलोने के साथ दोपहर करीब 3 बजे लंच के लिए गई थीं। दोनों लंच करने के बाद वापस अपने काम की जगह लौट रही थीं। इसी दौरान इनऑर्बिट मॉल के सामने सड़क पार करते वक्त भारती कथित तौर पर कार की चपेट में आ गईं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भारती को इलाज के लिए उसी कार से जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज्यसभा सांसद के बेटे का नाम सामने आया

साइबराबाद पुलिस के अनुसार, हादसे के समय Aston Martin कार लिंगमनेनी संजूष चला रहे थे। संजूष की उम्र 21 साल बताई गई है। उनके पिता लिंगमनेनी रमेश राज्यसभा सांसद और कारोबारी हैं। पुलिस ने संजूष के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद भारती की सहकर्मी पूजा ने शोरूम के मैनेजर अश्विन कुमार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? पुलिस ने बताई वजह

माधापुर के एसीपी पी. श्रीधर के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अधिकतम सजा सात साल से कम है और अपराध जमानती श्रेणी में आता है, इसलिए फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More-पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट! अब ₹32 हजार नहीं, इतनी सालाना आय तक मिलेगा फायदा, जानें किसे राहत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts