Homeदेश15 अगस्त को अभिजीत दीपके करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान? CJP...

15 अगस्त को अभिजीत दीपके करने जा रहे हैं बड़ा ऐलान? CJP के फाउंडर ने बताया पूरा प्लान

Abhijeet Dipke ने 15 अगस्त से गांवों के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की पहल की बात कही। उन्होंने सरपंचों और अभिभावकों से स्कूलों की सुविधाओं पर ध्यान देने की अपील की।

-

Abhijeet Dipke News: सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने गांवों के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए 15 अगस्त से नई पहल शुरू करने की बात कही है। उन्होंने सरपंचों और अभिभावकों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की हसीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने एक वीडियो जारी कर गांवों के सरकारी स्कूलों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने साल बाद भी गांवों के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनके मुताबिक, देश में बड़े स्तर पर नई इमारतें और दूसरी सुविधाएं तैयार की गई हैं, लेकिन गांव के स्कूलों पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि किसान और मजदूरों के बच्चे भी देश का भविष्य हैं, फिर उन्हें शहरों के बच्चों जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिलनी चाहिए।

अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि कई गांवों में बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए काफी दूर तक पैदल जाना पड़ता है। स्कूल पहुंचने के बाद भी उन्हें पानी, बिजली और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने खास तौर पर छात्राओं की परेशानी का जिक्र किया। उनका कहना है कि स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ता है।

15 अगस्त से स्कूलों को बेहतर बनाने की अपील

अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को सिर्फ आजादी का जश्न मनाने के बजाय गांवों के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में नई शुरुआत की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह अपने गांव हिंगोली जाकर वहां के सरपंच से स्कूल की स्थिति सुधारने का आग्रह करेंगे। साथ ही उन्होंने देशभर के सरपंचों से अपील की कि अगर उनके गांव में सरकारी स्कूल में कोई कमी है तो उसे दूर करने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि गांव के स्कूलों को ऐसा बनाया जाना चाहिए, जहां किसान और मजदूरों के बच्चे पढ़ते हुए यह महसूस कर सकें कि वे भी देश के भविष्य का हिस्सा हैं। उनके मुताबिक, स्कूलों में सुधार के लिए बड़े-बड़े कामों की जरूरत नहीं, बल्कि शुरुआत बुनियादी सुविधाओं से की जा सकती है। पानी, बिजली, साफ शौचालय और बच्चों के लिए बेहतर माहौल जैसी सुविधाएं स्कूलों में उपलब्ध कराना इस दिशा में पहला कदम हो सकता है।

स्कूल ठीक करने वाले सरपंचों को मिलेगा क्रेडिट

अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने अपने अभियान में सरपंचों की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरपंच अपने गांव के सरकारी स्कूल को बेहतर बनाने के लिए काम करता है तो उस काम को सामने लाया जाएगा। ऐसे स्कूलों की तस्वीरें लेकर संबंधित गांव और सरपंच का नाम सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि इससे अच्छा काम करने वाले सरपंच को पहचान मिलेगी और दूसरे गांवों के जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरणा मिल सकती है। उनका उद्देश्य है कि एक गांव में स्कूल की स्थिति सुधरे तो दूसरे गांव भी उससे सीख लेकर अपने सरकारी स्कूलों पर ध्यान दें। इस तरह धीरे-धीरे ज्यादा से ज्यादा सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सकता है।

अभिभावक करेंगे स्कूलों का सोशल ऑडिट

अभिजीत दीपके  (Abhijeet Dipke) ने अभिभावकों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के स्कूल जाकर खुद देखें कि वहां जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं। उन्होंने बिजली, पानी, शौचालय और मिड-डे मील जैसी सुविधाओं की स्थिति की जांच करने की बात कही। अगर किसी स्कूल में जरूरी सुविधा नहीं है तो अभिभावक उसकी जानकारी वीडियो के जरिए सामने ला सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस काम के लिए एक फॉर्म भी जारी किया जाएगा। इसमें अभिभावक अपने गांव के स्कूल में मौजूद और नहीं मौजूद सुविधाओं की जानकारी दे सकेंगे। इसके बाद यह जानकारी संबंधित टीम तक पहुंचाई जा सकेगी। अभिजीत ने कहा कि गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए और इसके लिए समाज के लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि देश का बड़ा हिस्सा गांवों में रहता है, इसलिए गांव के स्कूलों को मजबूत किए बिना देश के भविष्य को मजबूत करना मुश्किल है।

Read More-बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की चर्चा पर BJP ने तोड़ी चुप्पी, राकेश त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts