Homeदेशभरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले पवन सिंह, सरकार से कर...

भरत तिवारी एनकाउंटर पर पहली बार बोले पवन सिंह, सरकार से कर दी ये बड़ा मांग

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए।

-

भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर अब भाजपा एमएलसी और भोजपुरी अभिनेता Pawan Singh की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में पवन सिंह ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की जानकारियां और वीडियो अलग-अलग माध्यमों से सामने आ रहे हैं, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच बेहद जरूरी है।

 सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे भरत तिवारी

पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने संदेश में भरत भूषण तिवारी के सामाजिक योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भरत तिवारी हमेशा आम लोगों की समस्याओं को उठाते थे और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। बाढ़ प्रभावित परिवारों, गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों की सहायता के लिए उन्होंने कई बार आवाज उठाई। कोरोना महामारी और अन्य आपदा के समय भी उन्होंने सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पवन सिंह के मुताबिक, भरत तिवारी प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम करते थे।

‘लोकतंत्र में हर व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए’

भाजपा एमएलसी ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती निष्पक्ष जांच और न्याय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है और कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। पवन सिंह ने कहा कि अगर किसी घटना को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं, तो उन सवालों के जवाब भी पारदर्शी तरीके से दिए जाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि न्याय केवल होना ही नहीं चाहिए, बल्कि आम लोगों को यह महसूस भी होना चाहिए कि न्याय निष्पक्ष तरीके से हुआ है।

पीड़ित परिवार से मिलेंगे पवन सिंह

पवन सिंह (Pawan Singh) ने बिहार सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने से ही अफवाहों पर रोक लगेगी और लोगों का विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करेंगे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। अपने बयान के अंत में उन्होंने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Read More-बैंड-बाजे के साथ आरोपी के घर पहुंची पुलिस, पूरे गांव में गूंजी चेतावनी; आखिर क्यों उठाना पड़ा यह कदम?

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts