Homeदेशरेप का आरोप, फिर सामने आया शादी का वीडियो… महोबा की NEET...

रेप का आरोप, फिर सामने आया शादी का वीडियो… महोबा की NEET छात्रा केस में ऐसा क्या हुआ कि सब हैरान रह गए?

-

उत्तर प्रदेश के महोबा में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा के मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया है। जिस छात्रा ने एक युवक पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया था, अब उसी युवक के साथ उसका शादी का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा और युवक शादी करते हुए और खुश नजर आ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और पूरे मामले पर नए सवाल उठने लगे हैं।

यह मामला 30 अप्रैल को शुरू हुआ था, जब महोबा से NEET छात्रा अचानक गायब हो गई थी। बाद में पुलिस ने छात्रा को बरामद किया। इसके बाद छात्रा ने एक युवक और उसके साथियों पर किडनैपिंग और रेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन अब वायरल वीडियो ने केस को पूरी तरह बदल दिया है।

शादी के वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को प्रयागराज का बताया जा रहा है। वीडियो में शादी की रस्में होती दिख रही हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस समय की हो रही है जब शादी कराने वाले पंडित छात्रा से पूछते हैं कि क्या वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। इस पर छात्रा साफ कहती है कि वह अपनी इच्छा से शादी कर रही है और उस पर कोई दबाव नहीं है।

वीडियो में छात्रा यह भी कहती सुनाई देती है कि परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए उसने खुद फैसला लिया। इसके अलावा दोनों का एक कथित मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। हालांकि पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। वीडियो और दस्तावेज सामने आने के बाद मामला और ज्यादा उलझ गया है।

बयान बदलने से बढ़ी पुलिस की परेशानी

पुलिस के मुताबिक, जब छात्रा पहली बार बरामद हुई थी, तब उसने युवक के साथ अपनी मर्जी से रहने की बात कही थी। लेकिन बाद में परिवार के पास पहुंचने के बाद उसने अपना बयान बदल दिया। इसके बाद उसने युवक और उसके दोस्तों पर अपहरण और रेप का आरोप लगाया।

इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। लेकिन अब शादी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर सच्चाई क्या है। क्या यह प्रेम विवाह का मामला है या फिर छात्रा पर किसी तरह का दबाव था।

हाईकोर्ट पहुंचा मामला, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

इस मामले में छात्रा और युवक ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की मांग भी की है। दोनों का कहना है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है। उन्हें परिवार और समाज से खतरा है, इसलिए सुरक्षा दी जाए।

दूसरी तरफ पुलिस अब वीडियो, मैरिज सर्टिफिकेट और छात्रा के बयानों की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने कहा कि मामले में नए तथ्य सामने आए हैं और जांच उसी हिसाब से आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल यह केस पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर इस मामले का असली सच क्या है।

Read more-मौत बन रही गर्मी! नागपुर में 24 घंटे के भीतर 3 लोगों की संदिग्ध मौत, 45.5°C तापमान ने बढ़ाई दहशत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts