Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentShahrukh Khan के दीवाने हुए Allu Arjun, पुष्पा एक्टर ने जवान फिल्म...

Shahrukh Khan के दीवाने हुए Allu Arjun, पुष्पा एक्टर ने जवान फिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन भी शाहरुख खान की फिल्म जवान के दीवाने हो गए हैं। अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर एक ट्वीट भी शेयर किया है।

-

Allu Arjun On Jawan: इस समय पूरे देश में शाहरुख खान के चर्चे हो रहे हैं। शाहरुख खान की फिल्म जवान को पूरे देश में खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान की जवान ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन भी शाहरुख खान की फिल्म जवान के दीवाने हो गए हैं। अर्जुन ने शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर एक ट्वीट भी शेयर किया है।

अल्लू अर्जुन ने की जवान की तारीफ

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जवान फिल्म की तारीफ में कसीदे कड़े हैं। अल्लू अर्जुन को शाहरुख खान की फिल्म जवान खूब पसंद आई है। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ने जवान फिल्म को लेकर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि “इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए जवान की पूरी टीम को बधाई। जवान के प्रोड्यूसर, टैक्निकल, क्रू और पूरी कास्ट को बधाई, अपने स्वैग से पूरे देश और उसके बाहर चार्म कर लिया। आपके लिए सच में बहुत खुश हूं सर। हमने आपके लिए ये प्रार्थना की थी।”

पुष्पा 2 में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन

साउथ के फेमस अभिनेता अल्लू अर्जुन एक बार फिर से सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रहे हैं। अल्लू अर्जुन अगले साल पुष्पा बनाकर सिनेमाघर में धमाल मचाते हुए नजर आ सकते हैं। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 अगले साल 2024 में 15 अगस्त के दिन रिलीज की जाएगी। अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा 2 फिल्म को देखने के लिए काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि पुष्पा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Read More-सफेद साड़ी में हुस्न की मल्लिका बनी Malaika Arora, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts