Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के...

अयोध्या में राम मंदिर की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के कुछ विशेष, स्तंभ और बेशकीमती पत्थर भी शामिल

इस बात की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। राम मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट का कहना है कि तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर निर्माण में अत्यंत सावधानी बरती जा रही है।

-

Ram Temple Construction: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य इस वक्त काफी तेजी से हो रहा है। अब इसी बीच निर्माण स्थल पर खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के कुछ अवशेष मिले हैं। इस बात की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। राम मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट का कहना है कि तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर निर्माण में अत्यंत सावधानी बरती जा रही है।

प्राचीन मंदिर के मिले कुछ अवशेष

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय नेटवर्क के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि यह मंदिर कब का है किस राजवंश से संबंध है इसका अभी तक जानकारी नहीं है। हालांकि प्राचीन मंदिर के जो अवशेष मिले है उसने कई मूर्तियां और स्तंभ भी शामिल हैं। इतना ही नहीं बेस्ट कीमती पत्थर भी खुदाई के दौरान मिले हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा की अवशेष गुर्जर प्रतिहार राजवंश की तरफ इशारा कर रहे हैं इन्हें सहेज कर रखने की जरूरत है।

जनवरी 2024 में होगी प्राण प्रतिष्ठा

वही आपको बता दे इस वक्त राम मंदिर का निर्माण कार्य काफी जोरों पर है महीने के अंत तक इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मंदिर में कुल 7000 ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। जिनमें से प्रत्येक पत्थर का वजन 2 टन है इसके अलावा आधार के निर्माण के लिए मिर्जापुर से चार लाख घन फीट गुलाबी पत्थरों का उपयोग किया गया था। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर, मंदिर वास्तुकला की नागर शैली के आधार पर बनाया जा रहा है।

Read More-सपा नेता आजम खान के आवास से लेकर कई ठिकानों पर हो रही इनकम टैक्स की छापेमारी, जाने पूरा मामला

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts