उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया है। वीडियो में दिख रहा है कि तलाक के बाद अपनी बेटी के मायके लौटने पर उसके पिता ने ढोल-नगाड़ों और फूलों के साथ जोरदार स्वागत किया। आमतौर पर तलाक को समाज में शर्म या दुख से जोड़ा जाता है, लेकिन इस परिवार ने यह सोच पलटकर रख दी। जैसे ही बेटी अपने घर पहुंचती है, पूरा परिवार खुशी से झूमते हुए उसका स्वागत कर रहा है। वीडियो में बेटी अपने पिता के साथ माला पहने और ढोल-नगाड़ों के साथ घर की ओर बढ़ रही है।
‘I Love My Daughter’ टी-शर्ट में पिता का स्पष्ट संदेश
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि पिता ने तलाक को दुखद घटना के रूप में नहीं देखा, बल्कि इसे बेटी के लिए नई शुरुआत माना। पिता इस मौके पर ‘I Love My Daughter’ लिखी टी-शर्ट पहने नजर आए। उनका यह संदेश साफ था कि बेटी हर हाल में सम्मान और प्यार की हकदार है। परिवार ने जश्न के रूप में यह संदेश पूरे समाज को दिया कि तलाक किसी की जिंदगी का अंत नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।
View this post on Instagram
लोगों के दिल छू गया वीडियो
वीडियो को @jeetusp नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “बेटियों के लिए पिता के घर के दरवाजे हमेशा खुले होते हैं।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “इसी तरह की छूट देकर मां-बाप अपनी बेटियों के घर बिगाड़ते हैं।” तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, “थोड़ा एडजस्ट करना होता है अंकल, ऐसे आपकी बेटी का घर कभी नहीं बस पाएगा।” इस वायरल वीडियो ने समाज में तलाक और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा को फिर से उभार दिया।
तलाक पर नई सोच और परिवार की मिसाल
यह वीडियो केवल एक परिवार का जश्न नहीं है, बल्कि बदलती सोच और समाज में सकारात्मक संदेश की ताकत को दर्शाता है। समाज में तलाक को अक्सर डर, शर्म और आलोचना से जोड़ा जाता है, लेकिन ऐसे परिवार दिखाते हैं कि सम्मान, प्यार और समर्थन हर बेटी की हक है। इस घटना ने यह भी साबित किया कि परिवार का सहयोग किसी भी मुश्किल परिस्थिति में सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। इस वायरल वीडियो से यह संदेश जाता है कि समाज को भी तलाक को नकारात्मक घटना नहीं बल्कि नई शुरुआत का अवसर समझना चाहिए।
Read More-SRH के सामने मुस्कराए शमी… बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बन गया ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
