IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। टूर्नामेंट के दूसरे ही दिन एक ऐसा मामला सामने आया जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में केकेआर को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के एक बयान ने पूरे मामले को तूल दे दिया। उन्होंने टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिस पर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ग्रीन की गेंदबाजी पर उठे सवाल
IPL 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। केकेआर के गेंदबाज इस स्कोर को रोकने में नाकाम रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि टीम के महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की। मैच के बाद जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ग्रीन ने गेंदबाजी क्यों नहीं की, इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ही दे सकता है। रहाणे का यह बयान सामने आते ही मामला और गरमा गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का जवाब
IPL 2026 में रहाणे के बयान के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और स्थिति स्पष्ट की। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैमरन ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है, जिसके कारण उन्हें शुरुआती 10-12 दिनों तक गेंदबाजी से दूर रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जानकारी के बारे में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को पहले ही सूचित कर दिया गया था। ऐसे में रहाणे का बयान कई सवाल खड़े करता है और इसे लेकर बोर्ड ने अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी भी जताई है।
IPL के शुरुआती दिनों में ही बढ़ा तनाव
इस पूरे विवाद ने IPL 2026 के शुरुआती दिनों में ही नई बहस छेड़ दी है। एक तरफ टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के बीच संवाद को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो दूसरी ओर फैंस भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले मैचों में कैमरन ग्रीन कब गेंदबाजी करते नजर आते हैं और यह विवाद कितना आगे बढ़ता है। फिलहाल, यह साफ है कि आईपीएल सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि बयानबाजी और विवादों के लिए भी जाना जाता है।
Read More-शादी के बाद खतरे में जान? मोनालिसा का वीडियो वायरल—‘हमें मारने की खुली धमकियां मिल रही हैं’
