HomeEntertainment'जब से वो चायवाला आया है, तब से हम कांप रहे हैं...'...

‘जब से वो चायवाला आया है, तब से हम कांप रहे हैं…’ ‘धुरंधर 2’ में दिखा पीएम मोदी को लेक पाकिस्तान में खौफ 

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) रिलीज हो गई है। जानें फिल्म के उस सीन के बारे में जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जहाँ पीएम मोदी के आने से पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम में खौफ दिखाया गया है।

-

Dhurandhar 2: फिल्म निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर अपनी जादुई सिनेमाई सोच के साथ पर्दे पर वापस आ गए हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dhurandhar 2 ‘ (Dhurandhar 2 : द रिवेंज) 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों में भी हलचल पैदा कर दी है। फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कहानी नहीं, बल्कि वो ‘ज्ञान की गंगा’ और पर्दे पर दिखाई गई राजनीतिक सच्चाई है जिसे लोग अब तक केवल दबी जुबानों में सुना करते थे। फिल्म का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके वे कड़े फैसले हैं, जिन्होंने न केवल भारत की सुरक्षा नीति को बदला, बल्कि सरहद पार बैठे दुश्मनों की रातों की नींद भी उड़ा दी।

पाकिस्तान में मचे हड़कंप का वो ‘आईकॉनिक’ सीन

Dhurandhar 2 में एक ऐसा दृश्य है जो दर्शकों की रूह कपा देने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति का जोश भर देता है। फिल्म में दिखाया गया है कि जैसे ही टीवी पर यह खबर आती है कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, पाकिस्तान के सैन्य गलियारों से लेकर आतंकी ठिकानों तक में सन्नाटा पसर जाता है। फिल्म में एक किरदार ‘मेजर इकबाल’ के जरिए पड़ोसी देश की बौखलाहट को बखूबी उकेरा गया है। सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र होता है। फिल्म के एक सीन में दिखाया गया है कि दाऊद इब्राहिम भी पीएम मोदी के आने से खौफजदा है। वह कहता है, “जब से यह चायवाला हिंदुस्तान में आया है, हमारे लोगों में खौफ बढ़ गया है।” यह सीन दर्शाता है कि कैसे एक मजबूत नेतृत्व ने आतंकवाद की कमर तोड़ने की शुरुआत की थी।

अधूरे सवालों के जवाब और आदित्य धर का मास्टरस्ट्रोक

आदित्य धर ने अपनी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ में जहाँ एक माहौल तैयार किया था, वहीं Dhurandhar 2 में उन्होंने उन तमाम अधूरे सवालों के जवाब दे दिए हैं जिनका इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। फिल्म केवल एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन गुप्त रणनीतियों और बैकग्राउंड घटनाओं को भी पर्दे पर लाती है जिनके बारे में आम जनता को बहुत कम जानकारी थी। फिल्म में 1971 के युद्ध के नायकों और उनके बड़बोलेपन के जरिए पाकिस्तान की पुरानी और नई मानसिकता के बीच के टकराव को भी बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म इस बात का एहसास कराती है कि पाकिस्तान हमेशा से भारत में एक कमजोर और ‘हमदर्द’ सरकार चाहता था, लेकिन पीएम मोदी के उदय ने उनके इन मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया।

मोदी-डोभाल की जोड़ी और बदलता हुआ हिंदुस्तान

पूरी फिल्म के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की जोड़ी का दबदबा साफ नजर आता है। फिल्म यह संदेश देने में सफल रही है कि कैसे इन दो दिग्गजों की नीतियों ने भारत का आतंकियों से निपटने का तरीका ही बदल दिया। Dhurandhar 2 में दिखाया गया है कि भारत अब केवल बचाव नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर मारना भी जानता है। फिल्म की पटकथा इतनी मजबूत है कि दर्शक खुद को उन घटनाओं के बीच महसूस करते हैं। यह फिल्म न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि युवाओं को देश की बदलती सुरक्षा व्यवस्था और कूटनीति की गहराई से भी रूबरू कराती है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म आने वाले दिनों में सिनेमाई इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

Read More-ये नया हिंदुस्तान है घर में घुसकर मारेगा… ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आते ही मचा हड़कंप, रणवीर सिंह का खतरनाक लुक आया सामने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts