दिल्ली के एक नामी फाइव स्टार होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मेहमान ने होटल के खाने को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए। 31 वर्षीय प्रियंका रॉय, जो दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके की रहने वाली हैं, ने दावा किया कि होटल में परोसा गया खाना खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रियंका ने 20 जनवरी से 31 जनवरी तक के लिए होटल में पहले से बुकिंग कराई थी और वह होटल की 12वीं मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 1201 में ठहरी हुई थीं। शनिवार रात जब उन्होंने होटल से खाना ऑर्डर किया, तब किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह मामला पुलिस, फोरेंसिक और क्राइम टीम तक पहुंच जाएगा।
खाना खाते ही उल्टियां, दर्द और घबराहट
घटना 24 जनवरी की रात की बताई जा रही है। प्रियंका ने होटल के रूम सर्विस से खाना मंगवाया और जैसे ही उन्होंने भोजन किया, कुछ ही देर में उन्हें तेज पेट दर्द, मिचली और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ते देख वह घबरा गईं और रात करीब 1:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। कॉल के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया कि उनके खाने में किसी तरह का जहरीला या संदिग्ध पदार्थ मिलाया गया है। महिला की हालत को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले को प्राथमिकता पर लिया गया।
एक आम इंसान, जो मेहनत करके, अपना पैसा कमा कर, अपनी इज़्ज़त के साथ ताज होटल में आता है — उसे आज भी इस देश में ज़लील और अपमानित होना पड़ता है।
और मेरी गलती क्या है? सिर्फ़ ये कि मैं बैठ गई एक “regular padmasana style” में?
क्या ये मेरी गलती है कि ताज मुझे सिखा रहा है कि कैसे बैठना… pic.twitter.com/vKBYjg8ltb— Shradha Sharma (@SharmaShradha) October 21, 2025
होटल में जांच, फोरेंसिक टीम एक्टिव
सूचना मिलते ही बाराखंबा थाना पुलिस की टीम होटल पहुंची। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने महिला के कमरे की तलाशी ली, जहां टेबल पर आधा खाया हुआ खाना मौजूद था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने खाने के सैंपल को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया और उसे केमिकल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इसके साथ ही होटल के किचन, रूम सर्विस स्टाफ और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाना तैयार करने और परोसने की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई।
जांच रिपोर्ट पर टिकी आगे की कार्रवाई
प्रियंका रॉय को तुरंत नजदीकी लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार ऑब्जर्वेशन में रखे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर जल्द ही इस मामले में FIR दर्ज की जा सकती है। हालांकि, पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह साफ हो सके कि खाने में वास्तव में कोई जहरीला या केमिकल पदार्थ मौजूद था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि मामला लापरवाही का है या किसी साजिश का। फिलहाल इस घटना ने राजधानी के हाई-प्रोफाइल होटल्स की सुरक्षा और फूड सेफ्टी पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
