Saturday, February 7, 2026
Homeदेशनोएडा और दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी? जानें कौनसे रास्ते और मॉल्स...

नोएडा और दिल्ली में न्यू ईयर पार्टी? जानें कौनसे रास्ते और मॉल्स रहेंगे पूरी तरह बंद

दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान भीड़ और जाम को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त नियम लागू किए हैं। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, नोएडा के सेक्टर 18 और प्रमुख मॉल्स के बाहर नो-पार्किंग।

-

दिल्ली-एनसीआर में नए साल का स्वागत शुरू होने से पहले प्रशासन ने लोगों को भारी भीड़ और जाम से बचाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे से कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद करने की घोषणा की है। इसके अलावा इंडिया गेट, कर्तव्य पथ और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी के बीच सार्वजनिक वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए नियंत्रित मार्ग बनाए गए हैं। सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और भीड़ बढ़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

नोएडा में सेक्टर 18 से परीचौक तक लागू होंगे डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार सेक्टर-18 में दोपहर 2 बजे से रात तक एंट्री डायवर्ट रहेगी और सभी वाहन मल्टीलेवल पार्किंग का ही उपयोग करें। GIP और Garden Galleria मॉल में वाहन सेक्टर 37 की ओर से पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे, जबकि सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान और टोइंग की कार्रवाई होगी। Logix City Center में भी वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े होंगे। भीड़ बढ़ने पर लॉजिक्स तिराहा से सेक्टर 31/25 चौराहा तक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

सभी प्रमुख मॉल्स में नो-पार्किंग और पार्किंग निर्देश

सेक्टर 135–137 के Gulshan Mall और Advant Navis Business Park में सभी पार्किंग मॉल के अंदर उपलब्ध हैं। बाहरी सड़क पर पार्किंग पर फाइन और टोइंग होगी। गौर सिटी- किसान चौक क्षेत्र में भी मॉल्स के अंदर ही पार्किंग का उपयोग करना अनिवार्य है। परीचौक और आसपास के क्षेत्र में वेंिस/अंसल मॉल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ बढ़ने पर अल्फा गोलचक्कर और P-03 से डायवर्जन लागू किया जाएगा। 31 दिसंबर दोपहर 3 बजे से भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का सेक्टर 60 एलिवेटेड रोड से सेक्टर 18 की ओर आना प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि वे न्यू ईयर पार्टी के लिए समय रहते निकलें और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग करें। दिल्ली में CP मेट्रो को प्राथमिकता दें क्योंकि सड़क मार्ग बंद हैं। नोएडा के सभी प्रमुख मॉल्स और बिजनेस पार्क के बाहर नो-पार्किंग लागू है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालान और टोइंग की कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

इस व्यवस्था के चलते दिल्ली-एनसीआर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन सुचारू रूप से होगा और लोगों को भीड़-भाड़ और जाम से बचाया जा सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह एडवाइजरी नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जारी की गई है।

Read more-यूपी को लेकर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, हर गांव, ब्लॉक, जिले और मंडल की चमकेगी किस्मत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts