Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment40 साल के इस फेमस सिंगर की अचानक हुई मौत, हरियाणा के...

40 साल के इस फेमस सिंगर की अचानक हुई मौत, हरियाणा के सीएम ने जताया शोक

हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजू पंजाबी के निधन ने पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। राजू पंजाबी की मौत से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

-

Raju Punjabi: राजू पंजाबी हरियाणा के एक मशहूर सिंगर हैं। राजू पंजाबी ने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। लेकिन इस समय हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। क्योंकि हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। राजू पंजाबी के निधन ने पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। राजू पंजाबी की मौत से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजू पंजाबी का हुआ निधन

बताया जा रहा है कि हरियाणा के फेमस सिंगर राजू पंजाबी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही राजू पंजाबी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राजू पंजाबी घर में थे। लेकिन अचानक मशहूर फेमस सिंगर राजू पंजाबी की तबीयत खराब हो गई जिस कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद राजू पंजाबी की देर रात मौत हो। 40 साल की उम्र में राजू पंजाबी ने अपनी अंतिम सांस ली है।

सीएम खट्टर ने जताया शोक

राजू पंजाबी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम था। राजू पंजाबी की आकस्मिक पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शोक जताया है। मनोहर लाल खट्टर ने राजू पंजाबी की मौत पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि “फेमस हरियाणवी सिंगर एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Read More-Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, 99 साल की उम्र में पिता का हुआ निधन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts