Thursday, March 12, 2026
Homeराजनीतिबंगले के अंदर क्या हुआ? तेजप्रताप पर गंभीर आरोप— ‘कपड़े उतरवाकर न्यूड...

बंगले के अंदर क्या हुआ? तेजप्रताप पर गंभीर आरोप— ‘कपड़े उतरवाकर न्यूड वीडियो बनाया!’

तेजप्रताप यादव पर उनके ही करीबी सौरभ उर्फ अविनाश ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि सरकारी बंगले में मारपीट, कपड़े उतरवाने और न्यूड वीडियो बनाने तक की नौबत आ गई। जानिए पूरा मामला विस्तार से।

-

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गए हैं। लेकिन इस बार आरोप किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ने नहीं, बल्कि उनके सबसे करीबी माने जाने वाले सहयोगी अविनाश कुमार उर्फ सौरभ ने लगाए हैं। सौरभ वह युवा है जो खुद को तेजप्रताप का ‘हनुमान’ कहता था और वर्षों से उनके साथ छाया की तरह रहता था। सोशल मीडिया पर भी वह तेजप्रताप के लिए रील बनाता रहा है। अब उसी सौरभ ने चौंकाने वाले आरोप लगाकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया है।

रिसेप्शन से शुरू हुआ विवाद, रात में सरकारी बंगले पर बुलाया गया

सौरभ ने बताया कि विवाद की शुरुआत खान सर के भाई के रिसेप्शन से हुई, जहां किसी मुद्दे पर तेजप्रताप उनसे नाराज हो गए और उनका मोबाइल फोन वहीं छीन लिया गया। इसके बाद उन्हें सीधे पटना स्थित तेजप्रताप के सरकारी आवास 26 नंबर बंगले पर बुलाया गया। सौरभ का कहना है कि उन्हें लगा कि शायद बात साफ करने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन बंगले पहुंचते ही हालात पूरी तरह बदल गए। सौरभ के अनुसार, वहाँ मौजूद लोगों ने उन्हें कमरे में ले जाकर मारपीट शुरू कर दी।

‘मेरे कपड़े उतरवाए गए, न्यूड वीडियो बनाया गया’—सौरभ का दावा

सौरभ के मुताबिक, बंगले पर जो हुआ, वह किसी भी करीबी से उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि ना सिर्फ उन्हें बुरी तरह पीटा गया, बल्कि उनके कपड़े उतरवा दिए गए और न्यूड वीडियो भी बनाया गया। सौरभ का कहना है कि कमरे में मौजूद कई लोग यह सब देखते रहे, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की। उनका मोबाइल फोन भी रात करीब 9 बजे से 1:30 बजे तक वहीं रखा गया, ताकि वह किसी को कॉल या मैसेज कर स्थिति की जानकारी न दे सकें। सौरभ का दावा है कि उन्होंने जिस व्यक्ति को भगवान की तरह पूजा, उसी ने उन्हें इस स्थिति में पहुंचा दिया।

‘जिन्हें भगवान माना, उन्होंने ही बर्बाद किया’—टूटा सौरभ बोला दिल

सौरभ यादव लंबे समय से तेजप्रताप के सबसे वफादार समर्थकों में से एक माने जाते रहे हैं। चुनावों के दौरान वह दिन-रात उनके लिए प्रचार करते थे, गांव-गांव जाकर वोट मांगते थे और सोशल मीडिया पर तेजप्रताप की छवि मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते थे। खुद सौरभ कहते हैं—“मैंने तेजप्रताप जी को भगवान की तरह माना। लेकिन आज वही मेरे सबसे बड़े दर्द की वजह बन गए। मैंने उनके लिए सब कुछ किया, लेकिन उन्होंने मुझे ही बर्बाद कर दिया।”
इस पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है और अब हर किसी की नजरें तेजप्रताप की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Read more-BJP का बड़ा आरोप: हुमायूं कबीर नहीं, बल्कि ममता बनर्जी ने रखवाई बाबरी मस्जिद की नींव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts