Homeदेशकरूर रैली में मौत का सन्नाटा! झोपड़ी में छुपे लोग, छप्पर फाड़कर...

करूर रैली में मौत का सन्नाटा! झोपड़ी में छुपे लोग, छप्पर फाड़कर निकले… वीडियो ने खोला बड़ा राज़

तमिलनाडु के करूर में विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 मौतें और 95 से अधिक घायल। वीडियो में दिखा भयावह मंजर, मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए।

-

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। 39 लोगों की मौत और 95 से ज्यादा लोग घायल होने की पुष्टि हुई है। रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और अचानक भगदड़ मच गई। वीडियो में दिखा कि कैसे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए पास की झोपड़ियों में घुस गए और जब जगह कम पड़ी तो छप्पर फाड़कर बाहर निकले। कई महिलाएं और बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस की तैनाती के बावजूद नहीं बची जानें

रैली में 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ नियंत्रण पूरी तरह फेल रहा। विजय खुद मंच से लोगों को शांत करने की कोशिश करते रहे और बीच में भाषण रोककर घायल समर्थकों को पानी पिलाया। डीजीपी वेंकटरमन ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के बाद करूर में 2000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और विजय के चेन्नई स्थित घरt की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

सरकार ने जांच और मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। राहत और चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी के लिए मंत्री मा. सुब्रमणियन को मौके पर भेजा गया है। सरकार ने एक वन-मैन कमीशन बनाकर पूरे मामले की गहन जांच कराने का फैसला लिया है।

Read more-वसीम अकरम की भविष्यवाणी से मचा बवाल, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास या पाकिस्तान पलटेगा पासा?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts