भारत से रविवार को एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में 6 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान आगा पर जमकर आलोचना हो रही है। पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कप्तान की रणनीति पर सवाल उठाए। अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान ने जीतने का मौका खुद अपने हाथों से गंवाया और टीम का नेतृत्व कमजोर नजर आया।
कप्तान की कप्तानी पर उठे सवाल
शोएब अख्तर ने कहा कि सलमान आगा बड़े मौकों पर शांत नहीं रह पाए और बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव टीम को महंगा पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीम के पास भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ स्पष्ट रणनीति नहीं थी। अख्तर ने कहा, “कप्तान को बड़े मैचों में मजबूत फैसले लेने चाहिए, लेकिन यहां तो फैसले उल्टे पड़ते दिखे।” उनकी इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तानी फैंस भी सोशल मीडिया पर कप्तान की आलोचना करने लगे।
आने वाले मैचों पर बढ़ा दबाव
एशिया कप में यह हार पाकिस्तान की फाइनल की राह मुश्किल कर सकती है। अब टीम को बाकी मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। शोएब अख्तर ने कहा कि कप्तान और मैनेजमेंट को अगली रणनीति पर गंभीरता से काम करना होगा, वरना टीम का सफर यहीं खत्म हो सकता है। भारत के खिलाफ मिली यह हार पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर नेतृत्व की कमी को उजागर कर रही है।
Read more-जीन्स, टॉप और ब्लैक ग्लासेज में महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का नया अवतार… फैंस बोले- ‘स्टाइल क्वीन’
