एटली की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में अल्लू अर्जुन लीड रोल निभा रहे हैं और इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस का उत्साह चरम पर है क्योंकि तस्वीर में देखा जा रहा है कि फिल्म का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।
ट्रैकसूट और स्टाइलिश बन में दिखा अल्लू
वायरल तस्वीर में अल्लू अर्जुन ट्रैकसूट पहने और बालों को बड़े करीने से बन में बांधे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट से है या नहीं, लेकिन फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर मेकर्स से जल्दी फर्स्ट लुक जारी करने की मांग कर रहे हैं।
Is this Leaked Pic of AA22 ?@alluarjun 🔥#AlluArjun #AA22 #AA22xA6 #Pushpa2TheRule #AlluArjun𓃵 pic.twitter.com/sNUm1WiLpF
— Tej (@DEMI_GOD__BUNNY) September 20, 2025
फैंस का बेसब्री से इंतजार
लीक हुई तस्वीर ने फिल्म के प्रति जिज्ञासा और बढ़ा दी है। नेटिज़न्स के बीच चर्चा तेज़ हो गई है कि अल्लू अर्जुन इस नए अवतार में कैसे दिखाई देंगे। फैंस अब हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं और फिल्म का आधिकारिक फर्स्ट लुक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read more-आखिर कब पहुंचेगा जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर भारत? असम में इंतजार तेज़
