पंजाब में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रहना पड़ा है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जलभराव के कारण सड़क यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है।
स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी सभी रहेंगे बंद
राज्य सरकार ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान 7 सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को घर से ही पढ़ाई करने की सलाह दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दी गई है।
प्रशासन मुस्तैद, राहत कार्य जारी
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय एजेंसियां प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रही हैं। जिन इलाकों में पानी का स्तर अधिक है, वहां नावों के जरिए लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे सतर्कता और ज़रूरी हो गई है।
Read more-साइकिल पर सवार मंत्री, पीछे हांफते सुरक्षाकर्मी, वीडियो वायरल, सवालों में ‘सादगी’ की सवारी
