टीवी की मशहूर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस हफ्ते दर्शकों को एक बेहद भावुक मोड़ देखने को मिलेगा. शो के हालिया ट्रैक में तुलसी (स्मृति ईरानी) अपनी ऑन-स्क्रीन बेटी को विदाई देती नजर आएंगी. इस सीन की शूटिंग के दौरान सेट का माहौल इतना भावुक था कि सिर्फ दर्शकों के लिए नहीं, बल्कि खुद कलाकारों के लिए भी इस पल को निभाना आसान नहीं रहा. तुलसी का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी की आंखों में आंसू आ गए, जो यह दिखाता है कि वह आज भी अपने इस रोल से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं. उनकी परफॉर्मेंस में एक मां का दर्द, बेटी की नई जिंदगी के लिए खुशी और जुदाई की कसक साफ झलकती है.
पुराने कलाकारों की वापसी से बढ़ा इमोशनल पल
इस खास शूटिंग के लिए मेकर्स ने एक सरप्राइज प्लान किया और पुराने कलाकारों को भी बुलाया गया, जो पहले सीज़न का हिस्सा रह चुके थे. जैसे ही सेट पर पुरानी टोली इकट्ठा हुई, सभी के बीच पुराने दिनों की बातें छिड़ गईं. हंसी-ठिठोली के बीच, एक-दूसरे के साथ बिताए सालों की यादें ताज़ा हो गईं. शो के कुछ एक्टर्स ने बताया कि इस विदाई सीन को शूट करना ऐसा था जैसे किसी अपने को सच में अलविदा कहना. कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह इमोशन का माहौल था.
फैंस में गूंजी विदाई की गूंज
शूटिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर इस सीन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगे. फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि तुलसी का ये इमोशनल अवतार देखकर उनकी आंखें भी भर आईं. कुछ ने तो यह भी कहा कि उन्होंने ‘क्योंकि सास भी…’ के पहले सीज़न का जादू एक बार फिर महसूस किया. मेकर्स का कहना है कि यह एपिसोड न सिर्फ कहानी के लिहाज से अहम है, बल्कि यह उस सुनहरे दौर की याद भी दिलाता है जब यह सीरियल टीवी की टीआरपी लिस्ट में नंबर वन हुआ करता था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस भावुक मोड़ के बाद कहानी किस नए मोड़ पर जाती है.
RAED MORE-एशिया कप की कप्तानी पर सस्पेंस! शुभमन गिल बनेंगे लीडर या सूर्या करेंगे वापसी?
