टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रवि दुबे, जिन्हें पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार से विशेष पहचान मिली, इन दिनों शिवभक्ति में पूरी तरह रमते नजर आ रहे हैं। सावन के पावन महीने में रवि दुबे अपनी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता के साथ काशी पहुंचे। इस यात्रा के कुछ पल उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए साझा किए, जिसमें वे वाराणसी की पवित्र गलियों, घाटों और मंदिरों में पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “शिव कृपा है कि आज काशी बुला लिया।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं आध्यात्मिक तस्वीरें
इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस रवि दुबे और सरगुन की जोड़ी को ‘आध्यात्मिक कपल’ कहकर पुकार रहे हैं। तस्वीरों में रवि और सरगुन दोनों शिवलिंग पर जल अर्पण करते, दीप जलाते और घाट किनारे ध्यान मग्न नजर आते हैं। रवि ने एक बातचीत में कहा कि वे लंबे समय से काशी आना चाहते थे, लेकिन यह अवसर उन्हें सावन के दौरान मिला, जो उन्होंने महादेव की विशेष कृपा माना।
View this post on Instagram
‘काशी सिर्फ शहर नहीं, ऊर्जा का केंद्र है’ – रवि दुबे
रवि दुबे ने काशी को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा, “यह शहर सिर्फ ईंट-पत्थर से नहीं बना, यह महादेव की सांसों से बसता है। यहां आकर मन को जो शांति मिलती है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।” उनका मानना है कि यह यात्रा सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि आत्मा को जगाने वाला अनुभव था। उन्होंने यह भी कहा कि काशी आने के बाद उनका शिव से जुड़ाव और भी गहरा हो गया है। फैंस भी उनके इस नए अवतार को देख काफी प्रभावित हैं और उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।
Read More-क्या अनुपमा बन पाएगी अगली ‘तुलसी’? रुपाली गांगुली का चौंकाने वाला जवाब वायरल!
