Homeराजनीतियोगी सरकार पर अखिलेश यादव का वार, कहा-‘सिर्फ नफरत बेच रही है...

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का वार, कहा-‘सिर्फ नफरत बेच रही है BJP’

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार देश को नफरत की आग में झोंक रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है.

-

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गर्मी आ गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार और बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि “लोकतंत्र खतरे में है और बीजेपी सिर्फ नफरत बांटने का काम कर रही है।” लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं और आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही हैं।

सरकार का रवैया तानाशाही जैसा: अखिलेश

अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी सरकार का रवैया पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और भेदभावपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की बजाय नफरत फैलाने वाले एजेंडे पर ज्यादा काम हो रहा है। “सरकार हर उस आवाज को कुचलने की कोशिश कर रही है जो सवाल उठाती है। विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, और पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को खोखला किया जा रहा है,” अखिलेश ने कहा।

धर्म और जाति के नाम पर हो रही राजनीति

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है, जिससे समाज में लगातार तनाव बढ़ रहा है। अखिलेश ने जनता से अपील की कि वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिएई आगे आएं। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी की नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकता है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने अखिलेश के बयानों का समर्थन किया।

Read More-कांवड़ यात्रा में गूंजा बुलडोजर बाबा का नाम! JCB पर योगी की तस्वीर लगाकर बोले भक्त ‘यही हैं हमारे रक्षक’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts