Sawan 2025: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है कल 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है इस बार सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। सावन मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्ति न जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे भगवान भोलेनाथ क्रोधित हो जाते हैं और उन्हें मनचाहा फल नहीं मिलता। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी गलतियां है जो भूल कर भी सावन के महीने में नहीं करनी चाहिए।
सावन के महीने में भूलकर भी ना करें ये गलतियां
-सावन के महीने में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खास कर रात में दही नहीं खाना चाहिए। सावन में दही खाने से शुक्र दोष हो सकता है।
-सावन के सोमवार का जो कोई भी व्रत रखता है उसे कभी भी बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए उसे जमीन पर चटाई या दरी बिछाकर सोना चाहिए।
-सावन के व्रत में सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए होते हैं। क्रोध करना झूठ बोलने या किसी का अपमान करना बहुत ही गलत माना जाता है।
-सावन के महीने में मांस मदिरा प्याज लहसुन जैसे तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। सावन में सात्विकता और शुद्धता का विशेष महत्व रखना चाहिए।
-सावन में हारे या सफेद रंग के वस्त्र शुभ माने जाते हैं। काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। इस माह में इसका त्याग करना उचित माना जाता है।
-सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना बहुत ही शुभ माना गया है लेकिन खुद सावन के महीने में दूध नहीं पीना चाहिए। मान्यता है कि सावन में दूध का सेवन करने से शरीर में गर्मी और स्किन संबंधी बीमारियां बढ़ सकती हैं।
-भगवान शिव का जलाभिषेक शुद्ध तरीके से करना चाहिए। ध्यान रखें की जलधारा लगातार गिरे और ओम नमः शिवाय का जाप हो। बाएं हाथ में जल ना चढ़ाएं और लोहे के बर्तन का उपयोग न करें।
-सावन के महीने में बाल दाढ़ी कटवाना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से जीवन में बार-बार रुकावट आती है और अच्छे कर्मों में अड़चन आ सकती है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-बेहद शुभ संयोगों के साथ हो रही सावन की शुरुआत, शुरू करें भोलेनाथ की आराधना
