Ind vs Ban: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर है जहां पर भारतीय टीम के कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल संभाल रहे हैं। पहले टेस्ट मैच के बाद दूसरा टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा है। एक तरफ भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली वनडे और T20 सीरीज को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
बीसीसीआई ने टाला इंग्लैंड दौरा
भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर जाने को लेकर लगातार बातें हो रही थी अब इस मामले पर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान किया है जिसमें बीसीसीआई ने सितंबर तक इस दौरे को टाल दिया है बीसीसीआई ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा “बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगस्त 2025 में बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज को सितंबर 2026 तक टालने पर आपसी सहमति जताई है। दोनों बोर्ड के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसमें दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूलिंग सुविधा को ध्यान में रखा गया है। बीसीबी इस सीरीज के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे के लिए संशोधित तिथियों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।”
17 अगस्त से होने वाली थी सीरीज
इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली थी जहां पर भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे और T20 सीरीज खेली जानी थी। भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त से होनी थी। इसके बाद बांग्लादेश में भारतीय क्रिकेट टीम 26 अगस्त से T20 सीरीज खेलने वाली थी लेकिन अब सितंबर तक इस सीरीज को टाल दिया गया है।
Read More-टीम इंडिया ने इस गेंदबाज को शामिल कर दी सबसे बड़ी गलती? खूब लुटा रहा रन
