HomeखेलInd vs Eng: बर्मिंघम टेस्ट में मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे...

Ind vs Eng: बर्मिंघम टेस्ट में मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी? जानें क्या है वजह

आज 2 जुलाई से एक बार फिर से भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होने वाले हैं। लेकिन जब भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तब खिलाड़ियों के हाथ में काली पट्टी देखी गई है।

-

Ind vs Eng 2nd Test: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी इसी के साथ भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी। इसके बाद आज 2 जुलाई से एक बार फिर से भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होने वाले हैं। लेकिन जब भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तब खिलाड़ियों के हाथ में काली पट्टी देखी गई है।

मैदान पर काली पट्टी बांधे दिखे खिलाड़ी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस का 28 जून को निधन हो गया था जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद इंग्लैंड और भारत के बीच 2 जून को टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में खिलाड़ियों ने इंग्लैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस को लेकर सम्मान दिखाया है और चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में सभी खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे। जहां पर इंग्लैंड ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी बाजू में काली पट्टी बांध रखी थी।

भारत कर रहा पहले बल्लेबाजी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीता है। बेन स्टोक्स ने मेहमान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिस कारण भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं जहां पर शार्दुल ठाकुर को बाहर कर दिया गया है जिनकी जगह आकाशदीप को शामिल किया गया है वहीं जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। जिसकी जगह पर अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

Read More-IPL में आएगा भूचाल! एक साथ राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ेंगे ये 6 स्टार खिलाड़ी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts