Kojol On Daughter Nysa: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां के प्रमोशन में कभी बिजी चल रही है। काजोल की यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है इस फिल्म को उनके पति अजय देवगन प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। अजय और काजोल दोनों मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान काजोल और अजय देवगन अपने दोनों बच्चों के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच काजोल ने अपनी बेटी निसा देवगन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। काजोल ने बताया कि उनकी बेटी निसा देवगन को बेटी नहीं बल्कि बेटा चाहिए।
निसा देवगन को लेकर काजोल ने किया खुलासा
काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अक्सर बेटी निसा से कहती है कि जब वह खुद मां बनेगी तो उन्हें समझ आएगा मां होना कैसा होता है। खासकर एक बेटी की मां। इसका जवाब देते हुए निसा कहती हैं कि बेटी नहीं सिर्फ बेटों की मां बनना चाहती हैं।’ काजोल ने कहा उसे लगता है बेटों को पालना आसान होता है।’ आपको बता दे काजोल जिस फिल्म में नजर आने वाली है इस फिल्म को किसी और ने नहीं बल्कि अजय देवगन ने ही प्रोड्यूस किया है।
फिल्म प्रोड्यूस करते वक्त इन्होंने मुझे बहुत तंग किया-काजोल
जब काजोल से अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,”इस प्रोड्यूसर के बारे में मैं क्या ही कहूं। इन्होंने मुझे हैरेस किया और तंग किया कोई भी इस बात पर भरोसा नहीं करेगा। इसके बाद काजोल हंसने लगी। हालांकि बाद में उन्होंने सीरियस होते हुए कहा ऐसा बिल्कुल नहीं है अजय शानदार प्रोड्यूसर थे उनके बारे में यह बात मुझे कहनी होगी। आपको बता दे यह फिल्म हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में काजोल एक बेटी की मां का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी।
Read More-अमिताभ और जया बच्चन की बहू बनने वाली थी करिश्मा कपूर, फिर क्यों नहीं हुई अभिषेक के साथ शादी?
