Ankita Lokhande: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री अंकिता लोखंडे को आज के समय में कौन नहीं जानता है अंकिता लोखंडे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में अंकिता लोखंडे अपने पति पर सरे आम भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
सरेआम विक्की जैन पर भड़कीं अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को बीती रात फौजी 2 के इवेंट में देखा गया। इस इवेंट में गौहर खान, मीरा चोपड़ा भी नजर आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की मीरा का हाथ थाम कर और उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकित उन्हें गुस्से उन्हें घूरती हुई नजर आ रही है। जैसे ही विक्की अपनी बीवी के पास आते हैं तो वह सवाल करने लगती है कि क्या कर रहे थे। जिसका जवाब विक्की जैन देते हुए नजर आते हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”उसके के लिए बुरा लग रहा है। वो क्या चाहती थी और उसे क्या मिला।” एक दूसरे यूजर ने लिखा,”अंकित सोच रही होगी, घर चलो फिर बताती हूं।” एक अनून ने लिखा, “यार जाहिर सी बात है किसी को भी बुरा लगेगा।”
Read More-रामायण के युद्ध सीन की शूटिंग के दौरान हुआ था कुछ ऐसा, चमत्कार देखकर उड़ गए थे मेकर्स के होश
