Homeखेलनितीश राणा के घर आई बड़ी खुशखबरी, वाइफ ने जुड़वा बेटों को...

नितीश राणा के घर आई बड़ी खुशखबरी, वाइफ ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म

नितीश राणा पिता बन गए हैं। नितीश राणा की पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। नितीश राणा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की है और फैंस को बड़ी गुड न्यूज़ दी है।

-

Nitish Rana: टीम इंडिया के क्रिकेटर नितीश राणा चर्चा में आ गए हैं नितीश राणा अपने क्रिकेट करियर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए हैं। बल्लेबाज नितीश राणा के घर बड़ी खुशखबरी आई है क्योंकि नितीश राणा पिता बन गए हैं। नितीश राणा की पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। नितीश राणा ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की है और फैंस को बड़ी गुड न्यूज़ दी है।

पिता बने नितीश राणा

टीम इंडिया के क्रिकेटर नितीश राणा ने हाल ही में अपनी पत्नी साची मारवाह के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए नितीश राणा ने बताया है कि वह पिता बन गए हैं और उनकी पत्नी साची मारवाह ने दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। 16 जून को साची मारवाह ने दो बच्चों को जन्म दिया है। नितीश राणा और साची मारवाह की शादी 18 फरवरी साल 2019 में हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saachi Marwah Rana (@saachi.marwah)

राजस्थान के लिए खेले आईपीएल

नितीश राणा को आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए देखा गया था इससे पहले नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे। नितेश राणा ने अपने आईपीएल करियर में 118 मैच के लिए हैं जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी से 2853 रन बनाए हैं। नितीश राणा इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेल चुके हैं। साल 2021 में नितीश राणा ने पहली बार भारत के लिए डेब्यू किया था और उन्हें सिर्फ एक वनडे मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने सात रन बनाए थे। वही नितीश राणा ने दो अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में 15 रन बनाए।

Read More-Ind vs Eng: भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा 3-2 से टेस्ट सीरीज? डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts