Homeराजनीतिसांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई में पत्नी के...

सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई में पत्नी के साथ पहुंचे अखिलेश यादव, दोनों को दिया आशीर्वाद

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

-

Rinku Singh and Priya Saroj: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ तय हो गई है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई आज 8 जून 2025 को हुई है। रिंग सेरेमनी लखनऊ के पांच सितारा होटल centrum में रखी थी। समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे थे। अखिलेश यादव ने जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिंकू और प्रिया को अखिलेश यादव ने दिया आशीर्वाद

इस कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ देर रात होटल पहुंचे। यहां उन्होंने घर और रिश्तेदारों के बच्चों को दुलारा, उन्हें केक खिलाया। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे। सपा चीफ अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद जया बच्चन, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव समेत तमाम सपा नेता शामिल हुए। स्टार क्रिकेटर सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

सगाई के दौरान इमोशनल हुई प्रिया सरोजrinku singh

अपनी सगाई में प्रिया सरोज ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था उसमें वह बहुत प्यारी लग रही थी वही रिंकू सिंह व्हाइट ड्रेस में नजर आए। सगाई की अंगूठी पहनाते वक्त सपा सांसद काफी भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। इस भावुक क्षण में रिंकू ने उन्हें संभाला। यह जोड़ी इसी साल 18 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधेगी। सगाई समारोह से कई वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।

Read More-लंदन की सड़कों पर बारिश में टहलने निकले जडेजा और कुलदीप, शेयर की तस्वीर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts