Homeखेलइंग्लैंड की सरजमीं पर केएल राहुल का धमाका, ठोक दिया शतक

इंग्लैंड की सरजमीं पर केएल राहुल का धमाका, ठोक दिया शतक

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

-

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं केएल राहुल इस समय इंग्लैंड में है और वह इंडिया ए के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले में खेल रहे हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

राहुल ने जड़ा शतक

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है कल राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक लगाया है। इंग्लैंड के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन केएल राहुल ने 168 गेंद में 116 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान केएल राहुल ने 15 चौके और एक छक्का भी लगाया।

भारत ने पहले दिन बनाए 319 रन

भारत को दूसरे टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी का मौका मिला जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए इस दौरान भारत के लिए केएल राहुल ने शतक लगाया तो वहीं ध्रुव जुरैल ने 52 रन की पारी खेलकर अर्धशतक लगाया है। वही उनके साथ करुण नायर ने भी 40 रन की पारी खेली है। इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड लायंस की तरफ से क्रिस वोक्स ने 3 विकेट लिए हैं।

Read More-RCB के प्रोग्राम को स्थगित करना चाहती थी पुलिस, बेंगलुरु भगदड़ के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts