Homeखेलटेस्ट टीम से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर का टूटा दिल, अब...

टेस्ट टीम से बाहर होने पर श्रेयस अय्यर का टूटा दिल, अब IPL में मचा रहे तबाही, कोच ने किया खुलासा

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में तहलका मचा रहे हैं। पंजाब किंग्स के आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने के बाद श्रेयस अय्यर के भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप होने पर पंजाब किंग्स के हेड कोच ने बड़ा बयान दिया।

-

Shreyas Iyer: आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां पर बीसीसीआई ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को मौका दिया है तो कुछ खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने नजर अंदाज भी किया है उस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का भी नाम आता है क्योंकि श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने इंग्लैंड स्टोरी पर मौका नहीं दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में तहलका मचा रहे हैं। पंजाब किंग्स के आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने के बाद श्रेयस अय्यर के भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप होने पर पंजाब किंग्स के हेड कोच ने बड़ा बयान दिया।

पंजाब के हेड कोच का बड़ा खुलासा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं। पंजाब किंग्स के आईपीएल 2025 में फाइनल में पहुंचने के बाद रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर बयान देते हुए कहा “मैं उसके ड्रॉप होने से वास्तव में दुखी था। उनके जैसा ही प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को मौका मिला है। लेकिन उसने अच्छे से इसे स्वीकार किया और आगे बढ़ गया। उसकी आंखों में हर बार शानदार प्रदर्शन करने की भूख दिखती है। टेस्ट टीम मं चुने गए प्लेयर्स को फर्स्ट क्लास क्रिकेट के साथ आईपीएल के अच्छे प्रदर्शन के दम पर जगह दी गई है। श्रेयस ने भी उन प्लेयर्स की तरह सब कुछ किया है।”

श्रेयस की कप्तानी में फाइनल में पहुंची पंजाब

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने फाइनल में जगह बना ली है मुंबई के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मिली जीत के साथ पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है जहां पर पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने वाला है। इस सीजन में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन शानदार रहा है इसके बाद भी उन्हें बीसीसीआई ने टेस्ट टीम से बाहर कर दिया।

Read More-एक या दो नहीं बल्कि तीन टीमों को IPL फाइनल तक पहुंच चुके हैं श्रेयस अय्यर, बन गया ऐसा करने वाले पहले कप्तान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts