Homeखेलएक या दो नहीं बल्कि तीन टीमों को IPL फाइनल तक पहुंच...

एक या दो नहीं बल्कि तीन टीमों को IPL फाइनल तक पहुंच चुके हैं श्रेयस अय्यर, बन गया ऐसा करने वाले पहले कप्तान

पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 में कप्तान घोषित कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है और श्रेयस अय्यर ने इसी के साथ आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है।

-

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए हैं क्योंकि पंजाब किंग्स ने नीलामी के दौरान को 26.75 करोड़ की मोटी रकम देखकर खरीदा था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2025 में कप्तान घोषित कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है और श्रेयस अय्यर ने इसी के साथ आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है।

आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंची पंजाब

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है क्योंकि पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 की अंक तालिका में नंबर एक पर रही है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ पंजाब किंग आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने में श्रेयस अय्यर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और श्रेयस अय्यर की कप्तानी की भी सराहना हो रही है।

श्रेयस अय्यर ने बनाया नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में पंजाब किंग फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम बनेगी। इसी के साथ आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी कप्तान ने तीन टीमों को फाइनल तक का सफर तय कराया हो। इससे पहले साल 2020 में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के कप्तानी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचा था। इसके बाद साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को फाइनल में पहुंचकर चैंपियन बनाया। अब पंजाब किंग्स के कप्तानी करते हुए श्रेयस अय्यर ने पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया है।

Read More-क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ लेंगे सात फेरे, 8 जून को होगी रिंग सेरेमनी, टाइम शादी की डेट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts