Homeखेल‘पता लगाओ वो इतना लकी कैसे हो सकते हैं...’ मुंबई इंडियंस को...

‘पता लगाओ वो इतना लकी कैसे हो सकते हैं…’ मुंबई इंडियंस को लेकर ये क्या बोले आर अश्विन, साल 2018 का किस्सा

अश्विन को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया था हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने साल 2018 के एक किस्से को बताया है।

-

Ravichandran Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कुछ समय पहले अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं अश्विन को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए देखा गया था हाल ही में रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने साल 2018 के एक किस्से को बताया है।

अश्विन ने दिया बड़ा बयान

गुजरात के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कहा “उन्होंने एक कैच छोड़ा। फिर, कुसल मेंडिस ने सिराज की गेंद पर एक कैच छोड़ा। इसके बाद रोहित को कोई नहीं रोक सका। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा के साथ भगवान का हाथ है। उनकी किस्मत अच्छी थी और उन्होंने मौके का फायदा उठाया। मैंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक चीज देखी है, हर बार। 2018 में, मैं पंजाब की कप्तानी कर रहा था और मुंबई के खिलाफ खेल रहे थे। 13 ओवर में उनके पांच विकेट 80 रन पर गिर गए थे। वे खेल में कहीं भी नहीं थे। अचानक, फ्लडलाइट्स में करंट चला गया और हमें 20 मिनट का ब्रेक मिला। और जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो कीरोन पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी की और उन्होंने लगभग 180-200 रन बना डाले। हमेशा भाग्यशाली रहती है। बेशक आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं। लेकिन मुंबई हमेशा भाग्यशाली रहती है। हमें यह पता लगाना होगा कि वे इतने भाग्यशाली कैसे हो जाते हैं।”

पांच बार चैंपियन बन चुकी मुंबई

आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस के कप्तानी काफी लंबे समय तक कप्तान रोहित शर्मा ने की। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत ही शानदार रहा क्योंकि मुंबई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी रोहित शर्मा की कप्तानी में उठाई है। जिस कारण मुंबई इंडियंस को आईपीएल की सबसे सफल टीम भी माना जाता है।

Read More-मुंबई और पंजाब के बीच होगी कड़ी टक्कर, हार्दिक या अय्यर किसका टूटेगा दिल, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts